Hanuman Chalisa

शादी के मुहूर्त कब से होंगे शुरू, जानिए अब कब बजेगी शहनाई

Webdunia
वर्ष 2022 में फरवरी के बाद अब मांगलिक विवाह (Shubh Vivah Muhurat) के शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल से शुरू होंगे तथा 10 जुलाई तक विवाह कर सकेंगे। इस बार मार्च महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं हैं। इस वर्ष देवशयनी एकादशी 10 जुलाई 2022 से शुरू हो जाएगी तथा 4 नवंबर 2022 तक चातुर्मास तथा श्री विष्णु का शयनकाल रहेगा। तत्पश्चात देवउठनी एकादशी या तुलसी विवाह के दिन से शुभ विवाह के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 23 फरवरी से गुरु तारा अस्त चल रहा है जोकि 26 मार्च तक जारी रहेगा, इसी बीच 14 मार्च से खरमास शुरू होगा जो 14 अप्रैल 2022 तक चलेगा। अत: इस बीच विवाह नहीं हो सकेंगे। इसके बाद पुन: 2 अक्टूबर 2022 से शुक्र तारा अस्त हो जाएगा जो 20 नवंबर तक जारी रहेगा, इस कारण भी 24 नवंबर 2022 से शादी-विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे।
 
हिन्दू पंचांग की मानें तो इस बार मार्च के महीने और आधा अप्रैल माह गुजरने तक शादी के लिए कोई मुहूर्त नहीं है। यहां जानें शुभ विवाह की आगामी तिथियां...Shubh Vivah 2022 Dates 
 
विवाह मुहूर्त अप्रैल 2022-April Shubh Vivah Dates 2022
 
कुल 9 दिन- 15, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 27, 28 अप्रैल तक।
 
विवाह मुहूर्त मई 2022-May 2022 Marriage Date 
कुल 19 दिन- 2, 3, 4, 9 से 20, 24 से 26, 31 मई तक। 
 
विवाह मुहूर्त जून 2022-June Vivah Dates 
कुल 18 दिन- 1, 5 से 17, 21, 22, 23, 26 जून तक।
 
विवाह मुहूर्त जुलाई 2022-July Marriage Dates 
कुल 5 दिन- 2, 3, 5, 6, 8 जुलाई तक।
 
विवाह मुहूर्त नवंबर 2022-November Dates 
कुल 4 दिन- 4, 26, 27, 28 नवंबर तक।
 
विवाह मुहूर्त दिसंबर 2022-December Vivah Dates 
कुल 9 दिन - 2, 3, 4, 7, 8, 9, 12 से 15 दिसंबर तक। 

अत: शादीयोग्य जातकों को बताए गए मुहूर्त की तारीखों पर ही शादी-विवाह करना चाहिए ताकि विघ्न पैदा न हो।
 
ALSO READ: यदि आप मांगलिक हैं तो विवाह के पूर्व कर लें ये 10 उपाय

ALSO READ: नहीं हो रहा है विवाह तो वर्ष 2022 में आजमा लें ये 10 अचूक उपाय


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

01 अगस्त तक सिंह राशि में शुक्र, इन 5 राशियों पर रहेगी किस्मत की खास मेहरबानी

Halharini Amavasya 2026: हलहारिणी अमावस्या कब है, क्या करते हैं इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 जुलाई, 2026)

08 July Birthday: आपको 8 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख