Hanuman Chalisa

जनवरी 2022 में शुभ-विवाह मुहूर्त कब-कब हैं ?

Webdunia
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त (Marriage Muhurta) देखने के बाद ही किया जाता है। इसमें ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर शुभ मुहूर्त निकाला जाता है और उसके बाद ही शुभ कार्य की शुरुआत होती है। 
 
प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष और पौष मास के बीच में खरमास या मलमास लगता है। जिसे जनमानस में एक महीने के मलमास के नाम से भी जाना जाता है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है। तब उस एक महीने की समयावधि में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इस बार 16 दिसंबर 2021 में शुरू होने वाला खरमास 14 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा। खरमास समाप्ति के बाद ही पुनः मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा। अत: 14 जनवरी 2022 के बाद ही शुभ विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। 
 
हालांकि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण शादी-विवाह कम ही हो पाए थे। लेकिन वर्ष 2022 में शादियों के काफी शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। आइए यहां जानते हैं जनवरी 2022 (Marriage Dates in January 2022)में कब-कब हो सकेंगे वैवाहिक कार्य- 
 
जनवरी 2022 में शुभ विवाह की तिथियां- Vivah Muhurat January 2022
 
शनिवार, 22 जनवरी तिथि- चतुर्थी, 
रविवार, 23 जनवरी, तिथि- पंचमी, 
सोमवार, 24 जनवरी, तिथि- षष्ठी-सप्तमी, 
ये सभी तारीखें और तिथियां योग्य होने के कारण इन दिनों में शादी करना बेहद शुभ रहेगा। 
 
January mein vivah muhurt 2022 जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

अन्य पंचांग-कैलेंडर या ज्योतिषियों की मानें तो नववर्ष 2022 में 15 जनवरी से विवाह मुहूर्त शुरू होने की बात भी कहीं जा रही हैं, जिसमें 15 जनवरी, 20 जनवरी से 25 जनवरी और 27 जनवरी से 30 जनवरी यानी कुल 11 दिन शुभ विवाह में मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 

Shubh Vivah Muhurat 2022


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

अगला लेख