मंगलवार को भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, आ सकता है संकट

What not to buy on Tuesday
अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (13:24 IST)
मंगलवार की प्रकृति उग्र है। मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगलदेव का है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कोई भी कार्य करने से पहले जरूर जान लें कि क्या करें और क्या न करें। मंगलवार के दिन यदि कुछ खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो कम से कम ये 6 चीजें न खरीदें अन्यथा संकट में पड़ जाएंगे।
 
1. श्रृंगार का सामान : मंगलवार को दर्पण सहित श्रृंगार का सामान न खरीदें। क्योंकि यह शुक्र से संबंधित सामान है। मंगल और शुक्र आपसी दुश्मन हैं। इस दिन हनुमानजी को सिंदूर चढ़ता है जिसे एक दिन पहले से ही खरीदकर रख लिया जाता है। 
 
2. मांस मछली : मांस न खरीदें क्योंकि इससे मंगलदेव और हनुमानजी नाराज हो जाते हैं। इस दिन मांस, मछली और मटन का सेवन करना हानिकारक माना जाता है। इससे धनहानि होगी।
 
3. शराब : इस दिन शराब न खरीदें क्योंकि यह शनि से संबंधित वस्तु हैं। इस दिन शराब पीना घातक सिद्ध हो सकता है। इससे धनहानि होगी।
 
4. वस्त्र : इस दिन शनि और शुक्र से संबंधित वस्त्र भी नहीं खरीदते हैं। जैसे काले, गहरे नीले वस्‍त्र, चमकीले या सफेद वस्त्र। इस दिन लाल और नारंगी रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है।
 
5. लोहा : इस दिन लोहा या लोहे से जुड़ी वस्तुएं भी नहीं खरीदें। क्योंकि यह सभी वस्तुएं शनि से संबंधित हैं। लोहा खरीदना अशुभ होता है। इस दिन जूते चप्पल भी नहीं खरीदना चाहिए।
 
6. भूमि : कहते हैं कि इस दिन भूमि भी नहीं खरीदना चाहिए और न ही भूमि पूजन करना चाहिए। यह कार्य करने से घर में दरिद्रता और बीमारी आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

राशिनुसार विशेष उपाय: शनि जयंती पर पाएं भाग्य का साथ

प्रेमानंद महाराज ने गृहस्थ जीवन से पहले जीवनसाथी से कौन से सवाल पूछने की दी सलाह

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं का पवित्र शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, जानिए पौराणिक महत्त्व

सभी देखें

नवीनतम

राहु के कुंभ में गोचर से 4 राशियों का 18 माह तक रहेगा गोल्डन टाइम

किस देवता के लिए समर्पित है शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के मुहूर्त और विधि

बुध के वृषभ में गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

जून 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

Aaj Ka Rashifal: 23 मई का दिन कैसा रहेगा, राशिनुसार जानिए आज का भविष्यफल