मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

WD Feature Desk
गुरुवार, 7 मार्च 2024 (16:14 IST)
Mangal kumbh rashi me gochar fal: 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर मंगल ग्रह शनिदेव की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की राशि में मंगल बली हो जाते हैं जिसके चलते सभी 12 राशियों पर इनका प्रभाव बहुत तेज रहता है। इस तेज से 4 राशियों को बहुत ही जबरदस्त फायदा होने वाला है।
ALSO READ: शनि के घर में शुक्र का गोचर, 4 राशियों को कर देगा मालामाल
मेष राशि : आपके कुंडली के पहले और आठवें भाव के स्वामी मंगल का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। इससे धन संबंधी आपको लाभ मिलने वाला है परंतु करियर को लेकर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आप संतुष्टी दिखाई देंगे। व्यापारी हैं तो भले ही ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे लेकिन निवेश से आपको लाभ होगा। घर परिवार में यह समय सुखद रहेगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ है।
Mars Transit 2024
सिंह राशि : आपकी राशि के चौथे और नौवें भाव के स्वामी मंगल का सातवें भाव गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। परिवार बढ़ने की संभावना है। हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंध को आपको अच्छा बनाकर रखने की जरूरत है। यात्रा सुखद रहेगी।
ALSO READ: मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर, 6 राशियां करियर को लेकर रहें सतर्क
धनु राशि : आपकी राशि के बारहवें और पांचवें भाव के स्वामी मंगल का तीसरे भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। इस समयावधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपके वेतन में वृद्धि भी होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन कमाने और उसे बचाने में सफल होंगे पारिवारिक सुख मिलेगा।
ALSO READ: शनि के उदय होने से 10 माह तक इन राशियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
कुंभ राशि : आपकी कुंडली के मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर पहले भाव गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ कमाने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से मंगल का गोचर आपके लिए वरदान साबित होगा।

Related News

Show comments

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

बुध ग्रह का तुला राशि में उदय, 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए इस बार क्यों माना जा रहा है सबसे शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के शहरों में कब निकलेगा चांद?

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा कैसे करें

karwa chauth 2024: करवा चौथ पर कौन सा रंग पहनना चाहिए, जानें 12 राशिनुसार

Guru Pushya Nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का योग, जानें क्या करें इस दिन

अगला लेख
More