Publish Date: Sat, 23 Sep 2023 (19:02 IST)
Updated Date: Sat, 23 Sep 2023 (19:07 IST)
Mangal Asta 2023: मंगल ग्रह 24 सितंबर 2023 की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त होने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, अस्त अवस्था के दौरान ग्रह बेहद कमज़ोर या शक्तिहीन होते हैं। मंगल के अस्त होने से सभी राशियों पर पड़ने वाले शुभ और अशुभ प्रभाव को जानिए।
मेष राशि : मंगल आपके कुंडली के छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। सेहत में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझने की संभावना है। भूमि संबंधी मामले का निपटारा होगा। यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तों या संबंधों की कदर करें। कर्ज मिलने की संभावना प्रबल है। जरूरी हो तो ही लें।
वृषभ राशि : आपकी कुंडली के पांचवे भाव में मंगल के अस्त होने से जीवन में नकारात्मकता कम होगी। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। सेहत और रिश्तों में सुधार होगा। कोई बड़ा या अटका कार्य संपन्न होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल अस्त होने से मानसिक परेशानी दूर होगी। अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार पर ध्यान दें। माता की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा में सावधानी रखें। वाहन चलाते वक्त भी सावधानी रखें। घर में क्रोध न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हो।
कर्क राशि : आपकी कुंडली के तीसरे भाव में मंगल के अस्त होने से मिलाजुला फल मिलेगा। पारिवारिक मतभेद कम होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्म विश्वास के दम पर सफलता हासिल कर पाओगे।
सिंह राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल के अस्त होने से पारिवारिक कलह समाप्त होगी। संपत्ति का विवाद सुलझने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामले जितनी जल्दी सुलझा लें अच्छा है। नौकरी या व्यापार में समय सामान्य रहेगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में अस्त मंगल से सेहत और स्वभाव में सुधार होगा। क्रोध पर नियंत्रण कायम होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। सरकारी नौकरी है तो उसमें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।
तुला राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में मंगल के अस्त होने से आपकी परेशानियां कम होगी। व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने के पहले उसकी जांच कर लें और सोच समझकर ही हस्ताक्षर करें।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का अस्त होना मिलाजुला प्रभाव देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। रचनात्मक और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान सुख मिलेगा।
धनु राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल के अस्त होने से मिलाजुला असर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जमीन से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि : आपकी राशि के नवम भाव में मंगल के अस्त होने से व्यापार मंदा चल सकता है। नौकरी में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। धर्म कर्म या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यदि सफल होना है तो अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।
कुंभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में मंगल के अस्त होने से मानसिक परेशानियां दूर होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पर ध्यान दें पाएंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सुलह समझौता होने की संभावना है।
मीन राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल के अस्त होने से दांपत्य जीवन में सुधार होगा। वाद विवाद दूर होंगे। व्यापार में उन्नति होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।