shiv chalisa

मंगल कब करता है 'अमंगल' पढ़ें एक जरूरी विश्लेषण

Webdunia
आइए जानते हैं किस ग्रह के साथ मंगल का परिणाम क्या होता है, और कैसे वह शुभ-अशुभ फल देता है... पराक्रम का प्रतीक मंगल जब मेष राशि का होकर पंचम विद्या, बुद्धि, संतान, मनोरंजन, प्रेम भाव में हो तो थोड़ी इन बातों में कमी के बाद परिश्रम द्वारा सफलता मिलती है। आय भाव का स्वामी यहां से आय को देखने से आय में कमी नहीं लाता है। 

ALSO READ: मात्र 7 उपाय, मंगल ग्रह को सौम्य बनाए, अवश्य आजमाएं
 
मंगल के साथ सूर्य हो तो संतान कष्ट होता है या गर्भपात की नौबत आती है। विद्या में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र साथ हो तो मिले-जुले परिणाम मिलते हैं। बुध साथ हो तो प्रयत्नपूर्वक सफलता मिलती है। गुरु साथ होने पर गुरु का फल नगण्य सा हो जाता है। शुक्र साथ होने पर विद्या में उत्तम सफलता मिलती है। ऐसा जातक प्रेमी होता है। मिली-जुली संतान होती है। 
 
शनि साथ हो तो भाग्येश उच्च का होगा लेकिन मंगल के साथ होने से नुकसानप्रद भी बनता है। संतान आदि में बाधा रह सकती है। 

ALSO READ: खुलेंगे मंगल से जुड़े राज, नासा ने भेजा इनसाइट, जानिए क्या है इसमें खास...
 
आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहता है। ऐसी स्थिति में मुहूर्त में बनाई गई तीन धातुएँ सोना, चाँदी, ताँबा की अँगुठी मुहूर्त में धारण करने से लाभ होता है। राहु साथ होने पर संतान को कष्ट या संतान होने में देरी होती है। आयेश मंगल जब मेष राशि का होकर पंचम विद्या, बुद्धि, संतान, मनोरंजन, प्रेम भाव में हो तो थोड़ी इन बातों में कमी के बाद परिश्रम द्वारा सफलता मिलती है। आय भाव का स्वामी यहाँ से आय को देखने से आय में कमी नहीं लाता है।
 
केतु साथ हो तो गर्भपात होता है व ऑपरेशन द्वारा संतान के योग बनते हैं। मंगल षष्ठ शत्रु, रोग, कर्ज नाना- भाव में हो तो एकादशेश स्वराशि का होने से शत्रु परास्त होते हैं। कर्ज हो तो दूर होता है व नाना-मामा से लाभ रहता है। विशेष मंगल की महादशा में लाभ होता है। मंगल के साथ सूर्य हो तो प्रबल रूप से शत्रु हंता होता है। मित्रों, साझेदारों से कम ही बनती है। 

ALSO READ: अशुभ होने की स्थिति में मंगल देते हैं यह संकेत, जानिए
 
चंद्र साथ होने पर धन की बचत कम होती है। बुध साथ हो तो बाहर से लाभ मिलता है। गुरु साथ होने पर नौकरी, व्यापार आदि में स्वप्रयत्नों से लाभ रहता है। पिता से भी लाभ मिलता है। शुक्र साथ होने पर विदेश से या जन्मस्थान से दूर रहकर सफलता पाता है। 
 
शनि साथ हो तो प्रबल रूप से शत्रु नाश हो लेकिन नाना-मामा का घर ठीक न हो। नाना-मामा के लिए ऐसे जातक नुकसानप्रद रहते हैं। 

ALSO READ: सौभाग्यशालिनी होती है मंगली कन्या, पढ़ें खास जानकारी...
 
राहु साथ होने पर गुप्त शत्रुओं से परेशान रहता है व कर्ज भी हो सकता है। बवासीर के रोग संभव है। केतु साथ हो तो पशु से चोट लगती है। एकादशेश मंगल सप्तम भाव में हो तो ऐसा जातक मांगलिक होगा लेकिन उसे मंगल दोष नहीं लगता। 

ALSO READ: यदि मंगल खराब है, तो आजमाएं लाल किताब के ये अचूक उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Kharmas March 2026: खरमास कब से हो रहा है प्रारंभ, क्या महत्व है इसका?

Sheetala puja 2026: शीतला सप्तमी और अष्टमी: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Sheetala Mata Puja 2026: कब है शीतला अष्टमी का त्योहार? जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 मार्च, 2026)

09 March Birthday: आपको 9 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख