Hanuman Chalisa

15 मार्च 2023 से प्रारम्भ होगा मलमास

पं. हेमन्त रिछारिया
बुधवार, 15 मार्च 2023 (12:47 IST)
हिन्दू परम्परा में मुहूर्त का विशेष महत्त्व होता है। हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभकार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। ऐसी ही एक अवधि है- "मलमास" जिसे "खरमास" भी कहा जाता है।
 
क्या होता है "मलमास"- जब सूर्य गोचरवश धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो इसे क्रमश: धनु संक्रांति और मीन संक्रान्ति कहा जाता है। सूर्य किसी भी राशि में लगभग 1 माह तक रहते हैं। सूर्य के धनु राशि व मीन राशि में स्थित होने की अवधि को ही "मलमास" या "खरमास" कहा जाता है। "मलमास" में सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे विवाह, मुण्डन, सगाई, गृहारम्भ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारम्भ एवं व्रत उद्यापन आदि वर्जित रहते हैं।
 
कब तक रहेगा मलमास : इस माह दिनांक 15 मार्च 2023, चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, दिन बुधवार से "मलमास" प्रारम्भ होगा जो दिनांक 15 अप्रैल 2023 वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, दिन शनिवार तक रहेगा। "मलमास" प्रभावी होने के कारण इस अवधि में समस्त शुभकार्यों का निषेध रहेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope 22–26 June 2026: 22 से 28 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

बुध का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों की बंद किस्मत खुलेगी, सफलता और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

अगला लेख