Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाशिवरात्रि के 5 खास अचूक उपाय, जरूर आजमाएं

महा शिवरात्रि पर करें सुख समृद्धि के लिए ज्योतिष के अचूक उपाय

Advertiesment
mahashivratri 2024
Shivratri ke upay 2024: श्रावण मास में शिवरात्रि और फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। होली के पहले फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। 8 मार्च शुक्रवार 2024 को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप आजमा लें 5 अचूक उपाय।
1. फल और पत्तों के उपाय : महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बिल्वपत्र, शमी के पत्ते और धतूरे के पत्ते अर्पित किए जाते हैं। इस दिन 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। शमी वृक्ष के पत्तों तथा चमेली के फूल से शिव जी का पूजन करने पर अपार धन-संपदा का आशीष मिलता है।
2. दीपक : महाशिवरात्रि पर सायंकाल के समय शिव मंदिर में दीया जलाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होकर अपार धन-संपत्ति तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।
 
3.  अन्न दान : शिवरात्रि के दिन गरीबों, असहाय व्यक्तियों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न एवं धन की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
4. आटे के शिवलिंग : शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
 
5. बैल : शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाशिवरात्रि पर करें शिवजी की निशीथ काल और 4 प्रहर में पूजा, तभी मिलेगा लाभ