हर संकट से मुक्ति देंगे श्रीहरि विष्णु के ये प्रभावशाली मंत्र, पढ़ें अपनी राशि

Webdunia
Vishnu rashi mantra
 
सतीश कई दिनों से परेशान था। उस पर लाखों का कर्ज हो रहा था। बेटी बड़ी हो रही थी, लड़के का करियर सेट नहीं हो पा रहा था। आए दिन घर में क्लेश और तनाव था। उसने कई ज्योतिष विद्वानों की शरण ली लेकिन कोई उसे सही राह नहीं दिखा पाया। तब उसे एक विद्वान मिले जिन्होंने समझाया कि तुम अगर विज्ञान की कक्षा में जाकर इतिहास समझने की कोशिश करोगे तो असफल हो जाओगे। हर संकट के लिए सबसे पहले अपने राशि मंत्र से पूजन आरंभ करना चाहिए।
 
हर भगवान के राशि मंत्र पुराणों में वर्णित हैं। 12 राशियों के जातक के लिए अलग-अलग मंत्र बताए गए हैं। नवग्रहों की प्रतिकूलता दूर करने और अनुकूलता लाने के लिए भी मंत्र बताए गए हैं। सतीश ने अपनी राशि अनुसार घर के हर सदस्यों के साथ पूजन का निश्चय किया। आज वह कर्ज मुक्त है। बेटी का विवाह हो गया है और बेटा पुणे में सॉफ्‍टवेयर इंजीनियर है। सतीश के अनुसार, अब मुझे मिला है मेरा राशि मंत्र...अब मैं हर देवताओं के पहले राशि मंत्र पढ़ता हूं। यह एक उदाहरण है कि अगर सही दिशा में प्रयास किए जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
 
आइए जानते हैं अपनी राशि के उस विष्णु मंत्र को, जिसे पढ़कर लक्ष्मी पति नारायण प्रसन्न होते हैं।
 
मेष- ॐ ह्रीं श्रीं श्रीलक्ष्मीनारायणाय नम:।
 
वृष- ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नम:।
 
मिथुन- ॐ क्लीं कृष्णान नम:।
 
कर्क- ॐ ह्रीं हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नम:।
 
सिंह- ॐ क्लीं ब्राह्मणे जगदाधाराय नम:।
 
कन्या- ॐ पीं पिताम्बराय नम:।
 
तुला- ॐ तत्वनिरंजनाय तारक रामाय नम:।
 
वृश्चिक- ॐ नारायणाय सूरसिंहाय नम:।
 
धनु- ॐ श्रीं देवकृष्णाय उर्ध्वजाय नम:।
 
मकर- ॐ श्रीं वत्सलाय नम:।
 
कुंभ- ॐ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नम:।
 
मीन- ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:।
 
ALSO READ: घर में बरकत चाहते हैं तो गुरुवार को ना करें ये 5 कार्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

अगला लेख
More