Narak Chaturdashi
✕

लीलावती गणित क्या है? कौन थीं गणितज्ञ लीलावती? दिलचस्प कथा

Webdunia
लीलावती गणित का नाम हममें से अधिकांश लोगों ने सुना है। आज की पीढ़ी उन्हें बहुत अधिक नहीं जा‍नती।   
 
आइए जानते हैं महान गणितज्ञ लीलावती के बारे में जिनके नाम से गणित को पहचाना जाता था। लीलावती गणित विद्या की आचार्या थीं; जिस समय विदेशी क-ख-ग भी नहीं जानते थे, उस समय उसने गणित के ऐसे-ऐसे सिद्धांत सोच डाले, जिन पर आधुनिक गणितज्ञों की भी बुद्धि चकरा जाती है।
 
दसवीं सदी की बात है, दक्षिण भारत में भास्कराचार्य नामक गणित और ज्योतिष विद्या के एक बहुत बड़े पंडित थे। उनकी कन्या का नाम लीलावती था। वही उनकी एकमात्र संतान थी। उन्होंने ज्यो‍तिष की गणना से जान लिया कि 'वह विवाह के थोड़े दिनों के ही बाद विधवा हो जाएगी।' उन्होंने बहुत कुछ सोचने के बाद ऐसा लग्न खोज निकाला, जिसमें विवाह होने पर कन्या विधवा न हो। विवाह की तिथि निश्चित हो गई। जलघड़ी से ही समय देखने का काम लिया जाता था। एक बड़े कटोरे में छोटा-सा छेद कर पानी के घड़े में छोड़ दिया जाता था। सूराख के पानी से जब कटोरा भर जाता और पानी में डूब जाता था, तब एक घड़ी होती थी। 
 
विधाता का ही सोचा होता है। लीलावती सोलह श्रृंगार किए सजकर बैठी थी, सब लोग उस शुभ लग्न की प्रतीक्षा कर रहे थे कि एक मोती लीलावती के आभूषण से टूटकर कटोरे में गिर पड़ा और सूराख बंद हो गया; शुभ लग्न बीत गया और किसी को पता तक न चला। विवाह दूसरे लग्न पर ही करना पड़ा; लीलावती विधवा हो गई, पिता और पुत्री के धैर्य का बांध टूट गया!
 
पुत्री का वैधव्य-दु:ख दूर करने के लिए भास्कराचार्य ने उसे गणित पढ़ाना आरंभ किया। उसने भी गणित के अध्ययन में ही शेष जीवन की उपयोगिता समझी। थोड़े ही दिनों में वह उक्त विषय में पूर्ण पंडिता हो गई। पाटीगणित, बीजगणित और ज्योतिष विषय का एक ग्रंथ 'सिद्धांतशिरोमणि' भास्कराचार्य ने बनाया है। इसमें 
 
गणित का अधिकांश भाग लीलावती की रचना है। पाटीगणित के अंश का नाम ही भास्कराचार्य ने अपनी कन्या को अमर कर देने के लिए 'लीलावती' रखा है।
 
मनुष्य के मरने पर उसकी कीर्ति ही रह जाती है। लीलावती ने गणित के आश्चर्यजनक और नवीनतम सिद्धांत स्थिर कर विश्व का उपकार किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख