Hanuman Chalisa

सिंह राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016

श्री रामानुज
यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। व्यवसायी जातकों के लिए यह  साल मुनाफा कमाने वाला है। वर्ष के दूसरे भाग में सिंह राशि के जातकों का भाग्य प्रबल है। भू-संपत्ति से  जुड़े लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है, परंतु अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है।


 

इस साल शेयर  बाजार में निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है, हालांकि इसके लिए वर्ष 2016 के मध्य तक का  इंतजार करना शुभ होगा। अगस्त के बाद जमा धन में वृद्धि, आभूषण प्राप्ति तथा पारिवारिक सुख-शांति व  समृद्धि के शुभ योग और प्रबल होंगे। मनोवांछित स्थल पर यात्रा अथवा स्थानांतरण के भी कुछ योग बने  हुए हैं। 
 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन, अगले पन्ने पर... 
 
 

 


कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन : वर्ष बहुत शुभ साबित होगा। जीवनसाथी के साथ प्यारभरा संबंध  रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम विवाह के लिए साल बेहद शुभ है। अगस्त के बाद प्रेम  संबंध और मजबूत हो सकता है। अविवाहितों को भी अच्छे रिश्ते मिलेंगे। 
 
कैसा रहेगा परिवार का हाल : यह वर्ष सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ है। इसके अलावा पिता  के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, परंतु माता के साथ मतभेद हो सकता है। वर्षारंभ में संतान के जन्म  की संभावनाएं तथा परिवार में इस कारण प्रसन्नता का वातावरण बनने के शुभ योग बनेंगे। यह वर्ष  संतान की अचानक तरक्की के लिए विशेष सौभाग्यदायक है। वर्ष के उत्तरार्द्ध में गुरु ग्रह के द्वितीय भाव  में गोचर होने से पारिवारिक सुख-शांति व समृद्धि के शुभ योग बनेंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध  होंगे।
 
कैसी रहेगी सेहत : वर्ष 2016 में सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के धनी बने रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से  समय बहुत अनुकूल है, आप अपने आपको एक हरफनमौला के रूप में आत्मविश्वास व स्फूर्ति से परिपूर्ण  महसूस करेंगे। हालांकि इस साल थोड़े समय के लिए आपको मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं,  परंतु ये परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। खानपान पर ध्यान न देने के कारण मोटापे, कमरदर्द या  पेट की समस्या हो सकती है। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। 
 
कैसी रहेगी पढ़ाई और करियर : सिंह राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष लाभकारी होगा। परीक्षा में सफलता  पाने के योग हैं। बैंकिंग या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के  लिए भी शुभ होगा। नौकरी के अलावा अन्य स्रोतों से भी उचित लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी की  तलाश में लगे युवाओं को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वर्ष का उत्तरार्द्ध और अधिक शुभ होगा। अपने  व्यापार से और अधिक मुनाफा कमाने के योग हैं। 
 
अगले पन्ने पर सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय...
 
 

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय : 


 

अपनी दिनचर्या सही करें, तामसिक वस्तुओं  का सेवन कम करें। रोजाना सूर्य, शिवलिंग व पीपल को जल चढ़ाएं। शनिवार को काली वस्तुओं, काला  कपड़ा, काली दाल तथा सरसों के तेल का दान करें। 


Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

01 May Birthday: आपको 1 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

चंडिका पाठ: जानिए सही विधि, नियम, सावधानियां और इसके चमत्कारी लाभ

Jyeshtha month festivals 2026: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहार की लिस्ट

May Monthly Horoscope 2026: मई राशिफल: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा बैंक बैलेंस!