इस दिवाली महालक्ष्मी पूजन में अगर रख लीं ये 12 चीजें तो आंगन में बरसेगा धन

Webdunia
माता लक्ष्मीजी की पूजन सामग्री में कुछ चीजें अवश्य होनी चाहिए। लक्ष्मीजी को कुछ वस्तुएं विशेष प्रिय हैं। उनका उपयोग करने से वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
 
1 . देवी लक्ष्मी को पुष्प में कमल व गुलाब प्रिय है।
 
2 . वस्त्र में इनका प्रिय वस्त्र लाल-गुलाबी या पीले रंग का रेशमी वस्त्र है।
 
3. फल में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े प्रिय हैं।
 
4 . सुगंध में केवड़ा, गुलाब, चंदन के इत्र का प्रयोग इनकी पूजा में अवश्य करें।
 
5 . अनाज में चावल पसंद है।
 
6. मिठाई में घर में बनी शुद्धता पूर्ण केसर की मिठाई या हलवे का नैवेद्य उपयुक्त है।
 
7 . प्रकाश के लिए गाय का घी, मूंगफली या तिल्ली का तेल मां को शीघ्र प्रसन्न करता है।
 
8 . मां लक्ष्मी को स्वर्ण आभूषण प्रिय हैं।
 
9. मां लक्ष्मी को रत्नों से विशेष स्नेह है।
 
10 . उनकी अन्य प्रिय सामग्री में गन्ना, कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बिल्वपत्र, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, भोजपत्र शामिल हैं।
 
11 . मां लक्ष्मी के पूजन स्थल को गाय के गोबर से लीपा जाना चाहिए।
 
12 . ऊन के आसन पर बैठकर लक्ष्मी पूजन करने से तत्काल फल मिलता है।
 
अत: इन सभी सामग्री का लक्ष्मी पूजन में उपयोग अवश्य करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

05 मई 2025 : आपका जन्मदिन

05 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More