sawan somwar

कब होंगे आप मालामाल, जानिए अपने स्वप्न फल से

Webdunia
जीवन में कई बार हम अनेक परेशानियों से घिरे रह‍ते हैं, इसके बावजूद भी हमें स्वप्न के माध्यम से मां लक्ष्मी के घर आने और बहुत सारा धन मिलने के पूर्व संकेत मिलने लगते है। आइए जानें ऐसे ही 10 स्वप्न और उनका फल, जो देते हैं आगामी भविष्य में आपके मालामाल होनी की सूचना- 
 
जानिए सपनों के माध्यम से कब होगा मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन- 
 
1. यदि स्वप्न में सर्प को बिल के साथ देखते हैं तो आपको आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देता है।
 
2. यदि आप स्वप्न में खुद को किसी वृक्ष पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है।
 
3. अगर आपको स्वप्न में नृत्य करती हुई स्त्री अथवा कन्या दिखाई देती है तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
 
4. यदि स्वप्न में आपने सोना (गोल्ड) देखा हो तो यह भी धन प्राप्ति और आपके घर मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक है यानी मालामाल होने का संकेत माना गया है।
 
5. यदि आपने स्वप्न में कहीं मधुमक्खी का लगा हुआ छत्ता देखा है तो यह भी धन लाभ का संकेत देता है।
 
6. अगर आपने स्वप्न में चूहों को देखा है तो आपके घर में भरपूर धन का आगमन हो सकता है।
 
7. अगर स्वप्न में किसी देवी-देवता के दर्शन करते हैं तो समझिए कि आपके घर स्वयं मां लक्ष्मी पधारने वाली है और आपको धन लाभ के साथ-साथ सफलता भी मिलने वाली है।
 
8. अगर आप स्वप्न में कानों में बाली या कानों में बाली धारण किए हुए देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है।
 
9. यदि आप स्वप्न में जलता हुआ दीया देखते हैं तो समझिए आपको प्रचूर मात्रा में धन लाभ होने वाला है।
 
10. अगर आप स्वप्न में खुद को अंगूठी पहनें हुए देखते हैं तो आपके घर लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: केरल के त्रिप्रायर मंदिर में स्थित श्रीराम की स्वयंभू मूर्ति

ALSO READ: Chanakya Niti : जीवन के लिए बहुउपयोगी हैं आचार्य चाणक्य के 15 स्वर्णिम विचार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

श्रावण मास 2026: 10वें दिन शनिवार को इस मंत्र का करें जाप, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय