ramcharitmanas

इस शुक्रवार मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 5 प्रसाद, मिलेगी सफलता, धन बरसेगा अपार

Webdunia
इन 5 चीजों के भोग के बिना अधूरी होती है मां लक्ष्मी की पूजा
 
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम कितने ही उपाय करते हैं। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाता है।

यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं ऐसे 5 प्रसाद, जिनके बिना खास तौर पर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानें कौन-कौन से ये वो खास प्रसाद :- 
 
1. माता लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। अत: लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।
 
 
2. बताशे का संबंध चंद्रमा से भी होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को भी प्रिय हैं। अत: मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाया जाता है।
 
3. सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है, पानी में पैदा होने वाला यह फल माता रानी को बहुत प्रिय है। यह एक मौसमी फल है।
 
4. धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। 
 
5. मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है, इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है। अत: लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वे अधिक प्रसन्न होती है तथा अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती है।

 
इसके अलावा आप अपनी श्रद्धानुसार लक्ष्मी जी को फल, मिठाई, सूखे मेवे आदि का भी भोग लगा सकते हैं। यह प्रसाद आप माता को अर्पित करके जीवन में हर तरह की खुशियां पा सकते हैं।

ALSO READ: 21 गोमती चक्र में से 4 यहां गाड़ दीजिए, फिर देखिए तेजी से बदलती हुई किस्मत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख