Narak Chaturdashi
✕

Sun Transit in Aquarius 2021 : सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर असर

Webdunia
12 फरवरी 2021 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं 12 फरवरी 2021 से सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही किस राशि पर कैसा होगा असर... 
मेष राशि-
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लाभ के कई मार्ग खुलेंगे। आपको शासन और प्रशासन दोनों का सहयोग मिलता नजर आ रहा है। 
 
वृषभ राशि-
सूर्य के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में असीमित अधिकार मिल सकते हैं। आपको मान सम्मान के साथ साथ कार्य क्षेत्र में लोगों पर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। 
 
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन और धान्य का लाभ होगा और कार्यों में सफलता के चलते आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। 
 
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के जातकों को अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है।  जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। सतर्क रहें। 
 
सिंह राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर मुख्य रूप से सिंह राशि के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे और पुरानी किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी।
 
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी तो कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। 
 
तुला राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि को शासन पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। छोटी सी बात आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। 
 
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के भीतर इस समय अहम की भावना आ सकती है। खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने के लिए आप बढ़-चढ़कर बातें करेंगे। हालांकि यह समय कार्यक्षेत्र के लिहाज से बेहतर है। 
 
धनु राशि-
आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी और भाग्य की कृपा से आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे। आपको इस समय लाभ मिलने के साथ समाज में अच्छा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। 
 
मकर राशि-
मकर राशि के लिए इस राशि परिवर्तन की वजह से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।आप अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। जिसकी वजह से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। 
 
कुंभ राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातक इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। 
 
मीन राशि--
मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन नौकरी के लिए किए गए सभी प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 07 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख