Hanuman Chalisa

जन्मदिनांक से भी जान सकते हैं जीवन का सबसे शुभ समय....

Webdunia
सागर हमेशा एक ही बात कहता है कि मार्च का महीना उसके लिए बहुत नुकसानदायक रहता है। जगदीश की उम्र 50 वर्ष की है। उसने कई बार कहा कि उसके जीवन की संपूर्ण घटनाएं नवंबर और दिसंबर के बीच ही घटित हुईं, जैसे नौकरी, विवाह, संतान, नए मकान में प्रवेश आदि कई कार्यों की तारीख इस समय के मध्य में रही है। दीपक तो जनवरी शुरू होते ही अपने आपको किसी बड़े खर्चे या मुसीबत के लिए तैयार कर लेते हैं। उनका इस समय पर विशेष ध्यान रहता है। शेखर ने तो मान ही रखा है कि उसकी कोई विशेष इच्छा यदि कभी पूरी न हो तो फरवरी में अवश्य पूरी हो जाएगी। 
 
इस तरह की कई घटनाएं आपके साथ भी होती होंगी, जब किसी माह विशेष में आपके साथ कुछ अच्‍छा या बुरा होने का क्रम कई वर्षों से चल रहा हो तो मन में यह प्रश्न आना स्वाभा‍विक है कि इसका क्या कारण है? इसका उत्तर अंक ज्योतिष में सायन सूर्य की स्थिति से आसानी से पाया जा सकता है, क्योंकि सौर मास के प्रारंभ व अंत होने की तारीखें लगभग निश्चित हैं। आपके लिए कौन-सा महीना-समय शुभ है,इस तालिका से जान सकते हैं-

मूल अंक स्वामी जन्म तारीख       महत्वपूर्ण मास
1. सूर्य 1,10, 19, 28 21 जुलाई से 28 अगस्त
2. चंद्रमा 2, 11 , 20, 29 20 जून से 25 जुलाई
3. बृहस्पति 3, 12 , 21, 30 18 फरवरी से 21 मार्च
4. हर्षल 4, 13 , 22, 31 21 जून से 31 अगस्त
5 . बुध 5, 14 , 23 21 अगस्त से 23 सितंबर
6. शुक्र  6, 15 , 24 20  अप्रैल से 24 मई
7. नेप्चून 7, 16 , 25 21 जून से 25 जुलाई
8. शनि 8, 17 , 26 21 दिसंबर से 19 फरवरी 
9. मंगल 9, 18 , 27 21 मार्च से 27 अप्रैल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

अगला लेख