Hanuman Chalisa

समुद्रिक शास्त्र- ऐसी आंखों वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, नेत्रों के आकार से जानें अपने भविष्य को

Webdunia
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (17:48 IST)
समुद्रिक शास्त्र के जातकभ्रमण ग्रंथ के अनुसार शरीर की बनावट, चेहरे की बनावट और आंखों के रंग से भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है, यह भी कि किस्मत कब पलटेगी और कब 'राजयोग' हासिल होगा। आओ इस बार आंखों के रंग से जानते हैं भविष्य।
 
 
1. काली आंखें: कई लोगों की आंखें काली होती है। कहते हैं कि ऐसे लोग विश्‍वासपात्र होते हैं और यह किसी बात को गुप्त रखने में कुशल होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इन लोगों को पहले से ही किसी बात का ज्ञान हो जाता है। यह बहुत जिम्मेदार, कर्मठ, आशावादी और रहस्यमय लोग होते हैं। इन्हें कभी धन की कमी नहीं रहती है। 
 
2. भूरी आंखें: कई लोगों की आंखें भूरी होती है। ऐसे लोग दृढ़निश्‍चयी होते हैं। यह बहुत ही आत्मविश्‍वास से पूर्ण और रचनात्मक कार्यों में कुशल होते हैं। इनका व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है।
 
3. धूसर आंखें: इसे ग्रे रंग की आंखें कह सकते हैं। ऐसी आंखों वाले लोग नेतृत्व करने में कुशल होते हैं। साथ है ये विनम्रता के साथ ही सशक्त व्यक्तित्व के धनी भी होते हैं। अपने रिश्तों को लेकर ये लोग गंभीर रहते हैं। जीवन में कुछ भी हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
 
4. हरी आंखें: यह आंखें बहुत कम देखने को मिलती है। ये लोग बुद्धिमान होने के साथ ही उत्साहित भी होते हैं। इन्हें काम करने का जुनून रहता है। यह जीवन में दूसरे लोगों से आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं इसलिए कई बार ये बेहद ईष्यालु भी हो जाते हैं।
 
5. धुंधली आंखें: ऐसी आंखों वाले लोग जीवन में एडवेंचर पसंद करने के साथ ही साहसी भी होते हैं। उनके इसी गुण के कारण लोग उन्हें पसंद करने लगते हैं। यह लोग हर तरह की परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं।
6. नीली आंखें: ऐसी आंखें भी बहुत कम ही देखने को मिलती है। लोग इन्हें देखकर सहज ही इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनका दिमाग तेज होता है और ये बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं। यह बहुत जल्दी और आसानी से जीवन में सफलता हासिल कर लेते हैं।  
 
7. पीले नेत्र : यह नेत्र किसी बीमारी का सूचक भी है और ऐसे नेत्रों वाले लोग माता व पिता के लिए कष्टकारी साबित होते हैं।
 
8. श्वेत नेत्र : श्‍वेत अर्थात सफेद नेत्रों वाले व्यक्ति का स्वभाव कोमल, शांतिप्रिय तथा अहिंसक होता है।
 
9. लाल नेत्र : कई लोगों के नेत्र हमेशा लाल ही दिखाई देते हैं। यह क्रोध, अहंकार और वीरता को दर्शाता है। हालांकि आंखों में लाल डोरे हो तो यह भोगवृत्ति की ओर संकेत करते हैं।
 
10. भूरे नेत्र : भूरे नेत्र वाला व्यक्ति धनवान और बुद्धिमान होता है।
 
11. कमल नयन : ऐसी आंखों वाला व्यक्ति भी धनवान और बुद्धिमान होता है।
 
12. छोटे नेत्र : ऐसी आंखों वाला व्यक्ति बुद्धिमान तो होता है लेकिन धनवान होने की गारंटी नहीं। 
 
13. बड़े नेत्र : जिस पुरूष की आंखें बड़ी बड़ी हो वह मिलनसार, प्रतिभावान, धैर्यशील एवं शान्त चित्त होता है।
 
14. गड्ढेदार नेत्र : कई लोगों की आंखें गड्ढे में धंसी होती है। ऐसे व्यक्ति भी सामान्य जीवन यापन करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

बुध का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों की बंद किस्मत खुलेगी, सफलता और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख