shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बसंत पंचमी 2024 विवाह मुहूर्त जानिए

Advertiesment
basant panchami 2024 vivah muhurat
Basant panchami 2024 vivah muhurat: 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के दिन वेलेंटाइड डे भी रहेगा। अक्षया तृतीया की तरह इस दिन को भी शुभ माना जाता है। इस को भी अबूझ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में सभी तरह के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। आओ जानते हैं कि वसंत पंचमी के दिन विवाह कार्य कर सकते हैं या नहीं और क्या है इस दिन के शुभ महुर्त।
 
फरवरी माह 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त:- 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 11 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इसमें 14 तारीख का उल्लेख नहीं है, परंतु इस दिन को भी शुभ माना जा रहा है।
 
शुभ मुहूर्त- 14 फरवरी 2024 बुधवार के दिन सुबह 07:01 से दोपहर 12:35 के बीच।
अमृत काल मुहूर्त: सुबह 08:30 से सुबह 09:59 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:08 से 06:33 तक।
रवि योग: सुबह 10:43 से अगले दिन सुबह 07:00 तक।
webdunia
बसंत पंचमी पर विवाह कर सकते हैं?
  • इस दिन ही महादेव और पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था और उनके विवाह की रस्में शुरू हुई थीं। 
  • इस दृष्टि से भी विवाह के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ माना गया है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के पूरे दिन दोषरहित श्रेष्ठ योग रहता है। मान्यता है कि यह दिन विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त होता है।
  • इस दिन ऐसे लोगों को विवाह करना चाहिए जिनके विवाह में लगातार दिक्कतें आ रही हों।
  • दोनों पक्षों के राजी हों परंतु गुण नहीं मिलने के कारण असमंजस की स्थिति में हो।
  • इस दिन विवाह करने के पहले किसी योग्य ज्योतिष और पंडित से सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बसंत पंचमी को क्यों कहते हैं श्री पंचमी, इस देवी की पूजा करने से होगी धन की वर्षा