शनि की साढ़ेसाती कौन सी राशि पर चल रही है? शनि जयंती पर करें विशेष उपाय

Webdunia
Shani ki sade sati se bachne ke upay 2023 : 17 जनवरी से शनिदेव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि की दशा, महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती की असर प्रत्येक राशि पर क्रमानुसार होता है। जब साढ़ेसाती का प्रभाव प्रारंभ होता है तो जातक को अपने कर्म के अनुसार अच्छे या बुरे दिन देखने पड़ते हैं। साढ़ेसाती के 3 चरण होते हैं। प्रत्येक चरण का असर अलग अलग होता है। आओ जानते हैं कि इस समय कौनसी राशि पर साढ़ेसाती चल रही है और इससे बचने के क्या है उपाय।
 
इन पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैया- मकर, कुंभ एवं मीन राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती और‍ कर्क और वृश्‍चिक राशि पर ढैय्या चल रही है।
 
 
साढ़े साती के 3 चरण ( Sade Sati ke teen charan ) : कहते हैं कि शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में शनि जातक की आर्थिक स्थिति पर, दूसरे चरण में पारिवारिक जीवन और तीसरे चरण में सेहत पर सबसे ज्‍यादा असर डालता है। ढाई-ढाई साल के इन 3 चरणों में से दूसरा चरण सबसे भारी पड़ता है।
 
साढ़े साती से बचने के उपाय ( Shani ki sade sati se bachne ke upay ) : 
  1. कुत्ते, कौवे या गाय को रोटी खिलाते रहें।
  2. अंधे लोगों को समय समय पर खाना खिलाते रहें।
  3. शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में दिया जलाते रहें।
  4. शनि मंदिर में शनि से जुड़ी वस्तुएं दान करते रहें।
  5. कम से कम 11 शनिवार को शनि मंदिर में छाया दान करें।
  6. साफाईकर्मी, मजदूर और विधवाओं को कुछ न कुछ दान देते रहें।
  7. हनुमान जी की शरण में रहें और नित्य हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।
  8. शराब न पीएं, ब्याज का धंधा न करें और न ही झूठ बोलें। पराई महिला पर बुरी नजर न रखें। अपने कर्मों को शुद्ध बनाकर रखें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?

होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सभी देखें

धर्म संसार

रामकृष्ण परमहंस जयंती, जानें उनका जीवन, उल्लेखनीय कार्य और प्रेरक विचार

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपनी राशिनुसार 18 फरवरी का राशिफल

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

अगला लेख
More