dharma sangrah

खंडग्रास सूर्य ग्रहण 2019 : साल के अंतिम सूर्य ग्रहण की खास बातें अभी से जान लीजिए

Webdunia
वर्ष 2019 में कुल 3 सूर्य ग्रहण का संयोग बना। जिसमें से तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा।
 
कब और किन-किन जगह लग रहा है सूर्य ग्रहण ?
 
वर्ष का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 08:17 से लेकर 10: 57 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत के साथ पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी/पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा।
 
यह सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में लगेगा। धनु राशि तथा मूल नक्षत्र से संबंधित व्यक्तियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों और नक्षत्र से संबंधित लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।
 
वर्ष 2019 का अंतिम और एक मात्र सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां पर इस ग्रहण का सूतक भी लागू होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर 2019 को शाम 05:33 से प्रारंभ होकर 26 दिसंबर 2019 को सुबह 10:57 बजे तक रहेगा।
 
वलयाकार सूर्य ग्रहण कब होता है ?
 
वलयाकार सूर्य ग्रहण उस समय घटित होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होते हुए भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। इस कारण चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को अपनी छाया में नहीं ले पाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होता रहता है। इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
आइए जानते हैं वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण के बारे में खास बातें:
यह सूर्य ग्रहण खंडग्रास सूर्य ग्रहण यानी आंशिक होगा।

सूर्य ग्रहण का प्रारंभ: सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर होगा।

परमग्रास: सुबह 09 बजकर 31 मिनट पर।

सूर्य ग्रहण का समापन: सुब​ह 10 बजकर 57 मिनट पर होगा।

सूर्य ग्रहण का कुल समय: 02 घंटे 40 मिनट 02 सेकेंड।

सूतक प्रारंभ: 25 दिसंबर दिन बुधवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट से।

सूतक समापन: 26 दिसंबर दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अगस्त, 2026)

01 August Birthday: आपको 1 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 अगस्त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–3 : लाल मिर्च)

सूर्य का अश्लेषा में प्रवेश, 3 से 17 अगस्त तक 5 राशियों के लिए 'टफ टाइम', रहें सावधान

अगला लेख