Hanuman Chalisa

कार्तिक मास शुरू, इस माह में कैसे प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी, 10 सरल उपाय

Webdunia
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (06:40 IST)
जिस तरह श्रावण माह भगवान शिव के लिए हैं उसी तरह कार्तिक और पुरुषोत्तम मास ( Kartik Maas 2021 ) भगवान विष्णु का विशेष माहीना है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। आओ जानते हैं 10 सरल उपाय ( Kartik maas ke upay ) से किस तरह जीवन में धन, सुख और समृद्धि बढ़ेगी।
 
 
1. दीपदान करें : इस माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, यमदेव और पीपल देव के समक्ष और जलाशयन दीपक जलाने से सभी तरह के संकट मिट जाते हैं और घर में सुख शांति आती है। साथ ही नदी में दीपक प्रवाहित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। दीपदान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
 
2. माता लक्ष्मी को भोग लगाएं : माता लक्ष्मी को खीर पसंद है। इस माह में उन्हें प्रतिदिन खीर का भोग लगाने से धन की हानि नहीं होती है और धन समृद्धि बढ़ती हैं। इसी माह में दीपावली के दिन माता की विशेष पूजा होती है।
 
3. तुलसी पूजा : इस माह में तुलसी की पूजा, सेवन और सेवा करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व कई गुना माना गया है। तुलसी की पूजा भगवान शालिग्राम के साथ ही करना चाहिए। इससे सभी तरह के रोग और शोक मिट जाते हैं और जीवन में सुख शांति बढ़ जाती है। कार्तिक माह में कार्तिक प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी विवाह भी होता है।

4. नदी स्नान : इस मास में श्री हरि जल में ही निवास करते हैं। अत: इस माह में पवित्र नदी में स्नान करने बहुत ज्यादा महत्व है। मदनपारिजात के अनुसार कार्तिक मास में इंद्रियों पर संयम रखकर चांद-तारों की मौजूदगी में सूर्योदय से पूर्व ही पुण्य प्राप्ति के लिए स्नान नित्य करना चाहिए।
 
5. सूर्य को अर्घ्‍य देना : इस माह में सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं।
 
6. भूमि शयन : कार्तिक मास में भूमि पर सोना लाभदायक माना गया है। इससे मन में सात्‍विकता का भाव पैदा होता है और अन्‍य तरह के विकार समाप्‍त हो जाते हैं।
 
7. पीला कपड़ा : यदि आप नौकरी या कारोबार में तरक्की चाहते हैं तो कार्तिक माह के किसी गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांध दें। इसे कारोबार में उन्नती और नौकरी में प्रमोशन मिलता है।
 
8. तुलसी के 11 पत्ते : कार्तिक माह में घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन- संपत्ति की कमी नहीं रहेगी।
 
9. आटे में तुलसी के पत्ते : तुलसी के 11 पत्ते लेकर उन्हें घर के आटे के बर्तन में डाल दें। इससे घर में शुभ परिवर्तन होंगे।
 
10. शुक्रवार की पूजा : कार्तिक माह के सभी शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से धन-संपदा की प्राप्ति के साथ दांपत्य जीवन भी खुशहाल होता है।
ALSO READ: कार्तिक मास 2021: जानिए इस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए

ALSO READ: कार्तिक माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास क्यों शुरू होता है? जानें धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक महत्व

बृहस्पति का सिंह राशि में होगा गोचर, युग परिवर्तन के साथ 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जुलाई, 2026)

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख