Hanuman Chalisa

गुरु बदलेंगे 12 अप्रैल को अपनी चाल, 5 राशियां हो जाएगी मालामाल

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (02:01 IST)
Jupiter transit in Pisces 2022 : गुरु यानि बृहस्पति इस 12 अप्रैल 2022 को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर शनि शासित राशि मकर से अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा। गुरु के इस गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी और वे हो जाएंगे मालामाल। आओ जानते हैं इन 5 में से कहीं आपकी राशि तो नहीं है।
 
 
एक राशि में 13 माह रहने वाले बृहस्पति की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या गोचर करे तो शुभ फल देता है। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है इस परह चौथे भाव में उच्च और दसवें भाव में नीच का होता है। इस समय बृहस्पति ग्रह मिथुन के 9वें, तुला के 5वें, धनु के 2रे, मीन के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। अत: इन राशियों के लिए वर्ष की शुरुआत बेहतर रहेगी। अप्रैल तक यह स्थिति बनी रहेगी इसके बाद बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेगा। इस गोचर के अनुसार 5 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 
ALSO READ: फरवरी है खुशियों का महीना, 3 राशियों को मिलेगी Good News
1. मेष राशि : 2022 अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. कर्क राशि : अप्रैल 2022 में बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
ALSO READ: फरवरी माह में बन रहा है षड्ग्रही योग, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
3. वृश्‍चिक राशि: अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
4. कुंभ राशि: अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।
ALSO READ: कुंभ संक्रांति क्या है, जानिए महत्व, कथा, पूजा विधि और 12 राशियों पर असर
5. मीन राशि : साल 2022 में मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुरुआत में बारहवें भाव में रहेगा। विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धन-संपदा में इस साल इजाफा होने के संकेत हैं। इसके बाद एकादश भाव में गुरु का गोचर आपको धन लाभ देगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख