Hanuman Chalisa

गुरु के उदय होने से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (12:15 IST)
Jupiter Guru rise 2022: बृहस्पति ग्रह 20 मार्च को कुंभ राशि में उदित हो गए हैं। पंचांग भेद से वे 27 मार्च को उदय होंगे। गुरु के उदय होने से 4 राशियों (zodiac signs astrology) के भाग्य चमक जाएंगे। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
1. मेष ( Aries ) : मेष राशि के लिए बृहस्पति का उदय ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2 तुला ( Libra ) : बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का है। गुरु का इस भाव में गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पंचम भाव से गुरु की एकादश भाव में दृष्टि डालेगा जिसके चलते आपको लाभ मिलेगा।
 
3. वृश्चिक ( Scorpio ) : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदित होगा। यह सुख और माता का भाव है। अर्थात सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहन सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। आपको फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
 
4. मकर ( Capricorn ) : बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे भाव में उदय होगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। हालांकि आपको इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख