झाड़ू को कैसे रखें उल्टी या सीधी, आड़ी या खड़ी?

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (07:47 IST)
jhadu ko kaise rakha jata hai
Astrology Vastu Tips For broom jhadu: झाड़ू से घर और बाहर की सफाई करते हैं। झाड़ू को लेकर भारतीय संस्कृति और परंपरा में कई तरह की मान्यताऐं प्रचलित है। जैसे संध्याकाल और रात्रि में झाड़ू लगाने की मनाही है। झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। इसी तरह झाड़ी से जुड़ी कई धारणाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक यह भी है कि झाडू को उचित दिशा में और उचित तरीके से रखना चाहिए।
 
 
झाड़ू को कैसे रखना चाहिए (jhadu ko kaise rakhna chahiye):
 
1. संध्याकाल में और रात्रि में झाडू लगाना अशुभ माना जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि इससे श्री अर्थात् सम्पन्नता चली जाती है। हालांकि इसके पीछे और भी कई कारण बताए जाते हैं।
 
2. मान्यता है कि जिस घर में झाडूं का अपमान होता है वहां धन हानि होती है क्योंकि झाड़ू में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। 
 
3. झाड़ू को घर के बाहर या छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से चोरी और वारदात की शंका बढ़ जाती है। झाड़ू को किचन या ईशान दिशा में नहीं रखना चाहिए।
 
4. झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। ऐसी जगह रखना चाहिए जहां से हमें या बाहर के किसी सदस्य को यह दिखाई न दें। उसी तरह जिस तरह की हम तिजोरी में रुपए रखते हैं।
 
5. किसी को भी झाड़ू से मारकर नहीं भगाना चाहिए। जैसे गौ माता, कुत्ता या अन्य कोई पशु। 
 
6. झाड़ू को दरवाजे के पीछे छुपाकर रखते हैं या वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने के लिए घर की दक्षिण-पश्‍चिम दिया या पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए।
 
7. झाड़ू को कभी भी खड़ी नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को भूमि पर लिटाकर ही रखना चाहिए। खड़ी रखने से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।
 
8. घर से बाहर किसी कार्य के लिए जाते समय झाड़ू पर पैर नहीं लगना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है और कार्य के सफल होने में संदेह रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप से हो जाएगी धरती तबाह, अभी संभलना जरूरी वर्ना...

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा आज कारोबार में अपार धनलाभ, पढ़ें 17 फरवरी का दैनिक भविष्यफल

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More