कुंडली में लग्न का मतलब जानते हैं आप ! जानिए कितना महत्वपूर्ण है यह?

प्रीति सोनी
जब भी आप ज्योतिष की बात करते हैं या किसी ज्योतिष के पास जाते हैं, आपको एक शब्द जरूर सुनने को मिलता है, लग्न, लग्न पत्रिका या लग्नस्थ ग्रह आदि। क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर क्या है यह लग्न और ज्योतिष में इसका क्या और कितना महत्व है...  
 
दरअसल जन्मपत्रिका का प्रथम भाव लग्न कहलाता है, जो आपके व्यक्तित्व एवं स्वभाव को दर्शाता है। लग्न आप स्वयं हैं क्योंकि जन्मपत्रि‍का के अनुसार लग्न से ही आपके स्वभाव, आकार-प्रकार, शारीरिक सौष्ठव यानि कद काठी और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
आप स्वभाव से क्रोधी हैं, प्रेमी हैं, दंभी हैं, विनोदी हैं, अनुशासनप्रिय हैं, संवेदनशील हैं या फिर धार्मिक एवं दयालु हैं, चंचल प्रकृति के हैं या फिर गंभीर, आपकी दिलचस्पी किन विषयों में हो सकती है, यह आपकी पत्रिका के लग्न भाव से समझा जाता है। इसके अलावा आपका कद ऊंचा है या छोटा, आपका शरीर या डील-डौल कैसा होगा, मुखमंडल यानि चेहर की अभा कैसी हो सकती है इसका अंदाजा जन्मपत्रिका के प्रथम भाव यानि लग्न से लगाया जाता है। 
 
इसके अलावा लग्न से जुड़े अन्य भाव एवं ग्रहों का विचार करके आपसे जुड़े अन्य विषयों को जाना और समझा जा सकता है। अत: लग्न भाव या प्रथम भा, जन्मकुंडली का सबसे महत्वपूर्ण भाव होता है। यह कुंडली का केंद्र और त्रिकोण दोनों को अपने आप में समाहित किए हुए है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lord Ganesha Names For Baby Boys: भगवान गणेश के इन नामों से करें अपने बेटे का नामकरण, साथ होगा बुद्धि के देवता का आशीष

भाद्रपद चतुर्थी पर चंद्रदर्शन करने से लगता है कलंक, इस कथा को पढ़ने से होगा निवारण

Ramayan : रामायण काल की 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं

Shardiya navratri 2024: वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए दुर्गा प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

Mahabharat : अर्जुन ने बचाई थी दुर्योधन की जान, बदले में दुर्योधन ने जो किया उससे कुरुक्षेत्र के युद्ध में सभी पांडवों की जान बच गई

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा 10 सितंबर 2024 का दिन, पढ़ें बाकी राशियां

10 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

Mahalakshmi vrat 2024: ज्येष्ठा गौरी व्रत स्थापना और पूजा के शुभ मुहूर्त

10 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

अगला लेख
More