शुक्र देता है आकर्षण और विलासिता, अगर कुंडली में शुक्र अशुभ है तो जानिए 9 उपाय...

Webdunia
कुंडली में शुक्र का बेहद महत्व है, क्योंकि यह आकर्षण, विलासिता, वैभव और ऐश्वर्य का कारक होता है। जिनकी कुंडली में शुक्र शुभ स्थति में नहीं होता उन्हें वि‍परीत फल देता है या फिर फल में कमी के चलते जातक शुक्र संबंधी सुख के लिए संघर्ष करना पड़ता है। का सौंदर्य भी कम होता जाता है। अत: इस ग्रह को प्रसन्न करना आवश्यक है। 
 
अगर आपकी कुंडली अनुसार शुभ की स्थिति अशुभ है या फिर किसी कारणवश शुक्र आपको अशुभ परिणाम दे रहा है, तो आपको इसके लिए उपाय करने की आवश्यकता है। जानिए शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सरल उपाय - 
1 शुक्रवार का व्रत रखें। यह शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति में सफलता देगा।
2 अपने भोजन में से गाय को अवश्य खिलाएं।
3 चूंकि मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य देने वाली देवी माना जाता है, अत: इनकी प्रसन्नता से शुक्र ग्रह शुभ फल देता है। इसलिए लक्ष्मी की उपासना करें।
4 सफेद रंग शुक्र का कारक है, अत: इस रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर आप शुक्र को आकर्ष‍ित कर सकते हैं, अत: सफेद एवं साफ वस्त्र पहनें।
5 सफेद चीजों का दान करने से शुक्र प्रसन्न होता है। अत: घी, दही, कपूर एवं मोती का दान करें।
6 हीरा, स्फटिक अथवा अमेरिकन डायमंड मध्यमिका अंगुली में धारण कर सकते हैं, ये रत्न शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं। लेकिन रत्न धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।
7 शुक्र के मंत्र - ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप करें।
8 दूसरों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लें।
9 सफेद-चंदन, सफेद-चावल, सफेद-वस्त्र, सफेद-चित्र, सफेद-फूल, चांदी, हीरा, घी, स्वर्ण, दही, सुंगधित-द्रव्य एवं शक्कर के साथ दक्षिणा रखकर किसी कन्या या एक आंख वाले को शुक्रवार के दिन दान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस साल क्यों खास है राम नवमी? जानिए कैसे भगवान राम की कृपा से जीवन में आ सकती है समृद्धि

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों के लिए रहेगा 45 दिनों तक चुनौती भरा समय

राहु का कुंभ राशि में गोचर: 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

रावण को मारने के लिए श्री राम को क्यों चलाने पड़े 32 बाण, जानिए रामायण के 32 बाणों का रहस्य

नरेंद्र मोदी के बाद इन 3 में से कौन बन सकता है अगला प्रधानमंत्री, किसके सितारे हैं बुलंदी पर?

सभी देखें

नवीनतम

05 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

05 अप्रैल 2025, शनिवार के मुहूर्त

मंगल के राशि परिवर्तन से क्या होगा देश और दुनिया का हाल

कल या परसों, कब है महाअष्टमी?

नवरात्रि की आठवीं देवी महागौरी की पूजा विधि, भोग, मंत्र, स्वरूप और आरती

अगला लेख
More