Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 (16:36 IST)Updated Date: Tue, 13 Aug 2024 (16:44 IST)
Raksha Bandha 2024 : 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर 5 शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों के नाम हैं- सर्वार्थ सिद्धियोग, रवियोग, सौभाग्ययोग, शोभनयोग और श्रावण नक्षत्र के संयोग सहित ये 5 योग हैं। इस दिन भद्रा का वास पाताल में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योगों के चलते इन राशियों को बेहद ही लाभ होगा।
मेष राशि | Mesh:
मेष राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस दिन आपकी गोचर कुंडली के पांचवें भाव में बुध, शुक्र और सूर्य विराजमान है और ग्यारहवें भाव में शनि और चंद्रमा विराजमान हैं। इस योग संयोग के चलते नौकरी और करियर के क्षेत्र में तरक्की होगी। घर परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। शनिदेव की कृपा से जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।ALSO READ: Rakhi 2024: 90 साल बाद रक्षा बंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ
कुंभ राशि | Kumbha:
आपकी कुंडली के गोचर अनुसार बुध, सूर्य और शुक्र सातवें भाव में और कुंभ राशि के शनि लग्न में रहकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आपके जीवन में सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। संकटों से छुटकारा मिलेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और करियर के क्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है। कारोबार में लाभ होगा और अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी।ALSO READ: रक्षाबंधन पर लॉन्ग वीकेंड पर बहन के साथ घूमें ये खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन
धनु राशि | Dhanu:
आपकी राशि की कुंडली के अनुसार नौवें भाव में राजयोग का निर्माण आपको बहुत लाभ देगा। नवम भाव भाग्य का भाव है इस कारण भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय के सोर्स बढ़ने के कारण आपको खूब धन लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कारोबारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा।ALSO READ: Rakhi 2024 : रक्षाबंधन पर भद्रा काल कब से कब तक रहेगा, क्या है राखी बांधने का विशेष समय?