Hanuman Chalisa

होली 2022: अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए होली

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (00:02 IST)
Holi ka rashifal
ज्योतिष के अनुसार होली के दिन वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों से उस कार्य में वृद्धि ही होती रहती है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कायों में पुण्य प्राप्ति के साथ ही वह कार्य सिद्ध होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा होली पर इस साल बुध-गुरु की युति से आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन मकर राशि में त्रिग्रही योग रहेंगे। मकर में शनि, मंगल और शुक्र की युति रहेगी। कुंभ में बृहस्पति और बुध ग्रह रहेंगे। आओ जानते हैं होली के दिन का 12 राशियों का राशिफल।
 
 
18 मार्च का राशिफल : (18 March Rashi Aaj Ka Rashifal):
 
मेष (Mesh): आपका अत्मविश्‍वास बढ़ेगा। आपके सहयोगी आपका हौसला बढ़ाएंगे।
 
वृषभ (Vrishabh): आपके मन में क्रोध बढ़ेगा। मित्रों से मतभेद उभर सकते हैं। संयम रखें।
 
मिथुन (Mithun): समस्या का समाधान होने के बाद आपके मन की बेचैनी समाप्त हो जाएगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।
 
कर्क (Kark): आपके कार्य अटक सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
सिंह (Singh): आपके अटके कार्य संपन्न होंगे। आपके प्रति लोगों का विश्‍वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। 
 
कन्या (Kanya): कहीं ‍निवेश कर रखा है तो लाभ होगा। संबंधों को लेकर आपको संयम बरतना होगा।
 
तुला (Tula): इस दिन यात्रा के योग बन रहे हैं।‍ किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध और बेहतर होंगे। माता से सहयोग प्राप्त होगा।
 
वृश्चिक (Vrishchik): कुछ भी करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें और किसी भी प्रकार का लालच न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।
 
धनु (Dhanu): मित्र या पड़ोसियों से संबंधों में सतर्कता रखें, वाद विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में मथुरता रहेगी। एक दूसरे के प्रति विश्‍वास बढ़ेगा। 
 
मकर (Makar): इस दिन मानसिक तनाव से बचना होगा। कार्य की अधिकता के चलते भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। अनजाना भय सताएगा। 
 
कुंभ (Kumbh): घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई बहन की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
 
मीन (Meen): व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा है तो कोई आपक छवि बिगाड़ने का कार्य कर सकता है। बाकी दिन अच्‍छा रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

14 July Birthday: आपको 14 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

आषाढ़ अमावस्या 2026: पितरों की कृपा पाने और पितृदोष से मुक्ति के 5 अचूक उपाय

अगला लेख