Publish Date: Tue, 27 Aug 2024 (17:01 IST)
Updated Date: Tue, 27 Aug 2024 (16:52 IST)
Highlights
हरतालिका तीज 2024 के मुहूर्त जानें।
हरतालिका तीज 2024 में कब है।
हरतालिका तीज 2024 के दिन कब करें पूजन।
Hartalika Teej : प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को सौभाग्यवती महिलाओं का खास पर्व हरतालिका तीज व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जल रहकर व्रत करती है। इस दिन विवाहिताएं पति की लंबी उम्र और कुंवारी लड़कियां अच्छा वर पाने की कामना लेकर यह व्रत रखती हैं। इस वर्ष 06 सितंबर 2024, शुक्रवार के दिन
हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन शिव-पार्वती जी की मिट्टी से बनी प्रतिमा की पूजा करने का विधान है। यदि आप भी यह व्रत रख रही हैं तो यहां जान लें पूजन के सही समय के बारे में सटीक जानकारी...
आइए यहां जानें हरतालिका तीज व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त टाइम के बारे में...
हरतालिका तीज : शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 के शुभ मुहूर्त :
भाद्रपद शुक्ल तृतीया का प्रारंभ- गुरुवार, 05 सितंबर 2024 को दोपहर 12:21 मिनट से।
तृतीया तिथि का समापन- शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को दोपहर 03:01 मिनट पर।
प्रातःकाल पूजा मुहूर्त- 06:02 से 08:33 तक।
कुल अवधि - 02 घंटे 31 मिनट्स
06 सितंबर 2024, शुक्रवार : दिन का चौघड़िया
चर - प्रात: 06:02 से 07:36
लाभ - सुबह 07:36 से 09:10
अमृत - सुबह 09:10 से 10:45
शुभ - दोपहर 12:19 से 01:53
चर - शाम 05:02 से 06:36 तक।
रात्रि का चौघड़िया
लाभ - रात 09:28 से 10:54
शुभ - अर्धरात्रि 12:19 से 07 सितंबर 01:45
अमृत - 01:45 ए एम से 07 सितंबर 03:11 तक।
चर - 03:11 ए एम से 07 सितंबर 04:36 तक।
शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:30 से 05:16 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:53 ए एम से 06:02 तक।
अभिजित मुहूर्त: प्रात: 11:54 से दोपहर 12:44 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:25 से 03:15 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:36 से 06:59 तक।
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:36 से 07:45 तक।
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:56 से 7 सितंबर 12:42 तक।
रवि योग: सुबह 09:25 से अगले दिन सुबह 06:02 तक।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
WD Feature Desk
Publish Date: Tue, 27 Aug 2024 (17:01 IST)
Updated Date: Tue, 27 Aug 2024 (16:52 IST)