shiv chalisa

हरियाली अमावस्या, 1 अगस्त 2019 : क्या होगा राशियों पर असर, जानिए उपाय भी

Webdunia
हरियाली अमावस्या पर वृक्षों की पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन पीपल की पूजा की जाती है। इसके फेरे लिए जाते हैं। मालपूए का भोग लगाया जाता है। पीपल, बरगद, केला, नींबू, तुलसी आदि का पौधारोपण करना भी शुभ माना जाता है। दरअसल वृक्षों की प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के पर्व के रूप में हरियाली अमावस्या को जाना जाता है। इन वृक्षों में देवताओं का वास माना जाता है।

पीपल में जहां ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास बताया जाता है वहीं आंवला में भगवान लक्ष्मीनारायण को विराजमान माना जाता है। इस दिन गेंहू, ज्वार, मक्का आदि की सांकेतिक बुआई भी की जाती है। गुड़ व गेंहू की धानी प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है। आइए जानें इस दिन का राशियों पर क्या होगा असर... 
 
मेष- मेष राशि वालों को इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए। 
उपाय- सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।
 
वृषभ- वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 
उपाय-  श्रद्धानुसार ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।
 
मिथुन- मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विवादों से पीछा छूटेगा। 
उपाय- उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।
 
कर्क- सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
उपाय- भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। गरीब और अपाहिजों को भोजन कराना शुभ रहेगा।
 
सिंह- सिंह राशि वालों को किए गए कार्यों में मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। 
उपाय- मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में तेल चढ़ाएं।
 
कन्या- कन्या राशि वालों के मनोनुकूल कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मसलें हल होंगे। 
उपाय-  वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें। तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।
 
तुला- तुला राशि वालों की आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। 
उपाय- गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। मंदिर जरूर जाएं।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 
उपाय-  नैतिकता का दामन पकड़े। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें। 
 
धनु- धनु राशि वालों को कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान। 
उपाय- श्रद्धानुसार अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।
 
मकर- मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी। 
उपाय-श्रद्धानुसार बाजारा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में पीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।
 
कुंभ- कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी।
उपाय- 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उतार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।
 
मीन- मीन राशि वालों के व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्धि का प्रबल योग। 
उपाय- मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च, जानें फरवरी के अंतिम सप्ताह का राशिफल

Saptahik Ank Rashifal 2026: किस मूलांक का होगा यह सप्ताह शानदार, पढ़ें अंक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च

अगला लेख