suvichar

11 अगस्त शनिवार को है हरियाली अमावस्या, जानिए बारह राशियों पर क्या होंगे प्रभाव, साथ में उपाय भी...

Webdunia
श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह अमावस्या पर्यावरण के संरक्षण के महत्व व आवश्यकता को भी प्रदर्शित करती है। इस दिन के 12 राशियों पर भी प्रभाव होते हैं, आइए जानें.. 
 
मेष- मेष राशि वालों को इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए। उपाय-शनि अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।
 
वृषभ- वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।
 
मिथुन - मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विवादों से पीछा छूटेगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।
 
कर्क-सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। गरीब और अपाहिजों को भोजन कराना शुभ रहेगा।
 
सिंह -सिंह राशि वालों को किए गए कार्यों में मनोनुकूलफल प्राप्त नहीं होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। उपाय-शनि अमावस्या के दिन मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में तेल चढ़ाएं।
 
कन्या-कन्या राशि वालों के मनोनुकूल कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मसलें हल होंगे। उपाय-शनि अमावस्या के दिन वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें। तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।
 
तुला-तुला राशि वालों की आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। साथ ही शनि मंदिर जरूर जाएं।
 
वृश्चिक-वृश्चिक राशि वालों का पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन नैतिकता का दामन पकड़े। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर सफाई कर्मचार को दान में दें। 
 
धनु -धनु राशि वालों को कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान। उपाय-शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।
 
मकर -मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी। उपाय-शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार बाजारा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में नीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।
 
कुंभ-कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी। उपाय-शनि अमावस्या के दिन 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उसार करके 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।
 
मीन -मीन राशि वालों के व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्धि का प्रबल योग। उपाय-शनि अमावस्या के दिन मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।

ALSO READ: चूड़ी, पायल, बिछिया सिर्फ सुहाग की सामग्री नहीं है, वैज्ञानिक कारण हैं इनके पीछे, जानकर अचरज होगा आपको

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख