Dharma Sangrah

हल्दी की माला पहनने या माला जप करने के 12 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
यूं तो मालाएं कई प्रकार की होती हैं; जैसे फूलों की, रत्नों की, बीजों की एवं धातुओं, चंदन की माला, रुद्राक्ष की माला, वैजयंती माला, तुलसी की माला, स्फटिक की माला, कमल गट्टे की माला, मोती या मूंगे की माला आदि। परंतु कुछ मालाएं ऐसी होती है जिन्हें कम ही पहना जाता है या विशेष लाभ हेतु ही पहना जाता है। इन्हीं में से एक है हल्दी की माला। आओ जानते हैं कि हल्दी की गांठ की माला क्यों पहनते हैं।
 
 
हल्दी की माला
1. हल्दी की माला भगवान विष्णु को भी प्रिय है। इस माला से उनके मंत्रों का जप करने से वे प्रसन्न होते हैं।
 
2. बृहस्पति ग्रह की शुभता बढ़ाने के लिए हल्दी या जीया पोताज् की माला का प्रयोग किया जाता है। बृहस्पति के मंत्रों का जप करते हैं तो जीवन में सुख और शांति आएगी।
 
3. इस माला से यदि बगलामुखी मंत्र का जाप करते हैं तो शत्रु बाधा निवारण होगा। 
 
4. गणेशजी के मंत्रों का जप करते हैं तो सभी तरह के कष्ट मिटेगें और नौकरी एवं व्यापार में लाभ होगा।
 
5. हल्दी की माला विशेषकर धनु एवं मीन राशि वाले जातकों के लिए उपयोगी मानी गई है।
 
6. हल्दी की माला भाग्य दोष का हरण करती है। 
 
7. हल्दी की माला धन एवं कामनापूर्ति और आरोग्यता के लिए श्रेष्ठ है। 
 
8. ऐसा माना जाता है कि पीलिया से पीड़ित व्यक्ति को हल्दी की माला पहनाना से पीलिया समाप्त हो जाता है।
 
9. मानसिक परेशानी से मुक्ति पाने हेतु गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ की माला पहननी चाहिए।
 
10. सफलता प्राप्ति में कोई रुकावट आ रही है तो हल्दी की माला पहनें।
 
11.विवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तो गुरुवार के दिन हल्दी गांठ की माला धारण करें।
 
12. कुंडली में यदि नीच का गुरु है तो हल्दी की माला पहनें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मार्च, 2026)

27 March Birthday: आपको 27 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

रामनवमी 2026: श्रीराम के 5 प्रमुख मंत्र, जाप करने से मिलेगा सबकुछ

अगला लेख