Publish Date: Wed, 07 Sep 2022 (15:57 IST)
Updated Date: Wed, 07 Sep 2022 (16:14 IST)
गुरुवार को बृहस्पति ग्रह का वार माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस वार को पवित्र माना गया है। गुरुवार की दिशा ईशान है। ईशान में ही देवताओं का स्थान माना गया है। काई कारण है जिसके चलते गुरुवार को नाखून और बाल काटने का मना किया जाता है। जानते हैं जनश्रुति पर आधारित मान्यता-
1. गुरुवार को नाखून काटने से संतान सुख में बाधा उत्पन्न होती है।
2. गुरुवार के दिन नाखून काटने से गुरु ग्रह कमजोर होता है।
3. गुरुवार के दिन नाखून काटने से जीवन में सुख-शांति की कमी होने लगती है।
4. बृहस्पति को ज्ञान और भाग्य का स्वामी माना गया है। इस दिन नाखून काटने से भाग्य कमजोर होता है।
5. गुरुवार को नाखून काटने से आयु घटती है।
6. गुरुवार को नाखून काटने से आर्थिक संकट भी गहराता है।
7. गुरुवार को नाखून ही नहीं बल्कि इस दिन शेविंग बनाना और शरीर का कोई भी बाल काटना भी वर्जित है।
8. गुरुवार के अलावा मंगलवार और शनिवार को भी उपरोक्त कार्य नहीं किए जाते हैं।
9. कहते हैं कि मंगल, शनि और गुरु के दिन ब्रह्मांड से कई तरह की ऊर्जा पृथ्वी पर आती है। ऐसे में यह कार्य करने के नकारात्मक परिणाम होते हैं।
webdunia
Publish Date: Wed, 07 Sep 2022 (15:57 IST)
Updated Date: Wed, 07 Sep 2022 (16:14 IST)