Daily Horoscope
✕

गुरुवार के देवता कौन-कौनसे हैं, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
रविवार और गुरुवार को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र वार माना जाता है। हर वार के अपने खास देवता होते हैं और उस वार को उन देवताओं की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। आओ जानते हैं कि गुरुवार के कौन-कौनसे देवता हैं।
 
 
1. शिव के मंदिर में सोमवार, विष्णु के मंदिर में रविवार, हनुमान के मंदिर में मंगलवार, शनि के मंदिर में शनिवार और दुर्गा के मंदिर में बुधवार और काली व लक्ष्मी के मंदिर में शुक्रवार को जाने का उल्लेख मिलता है और गुरुवार को गुरुओं का वार माना गया है। इस दिन सभी गुरुओं के समाधि मंदिर में जाने का महत्व है।
 
2. ज्योतिष के अनुसार गुरुवार या गुरु ग्रह का संबंध महर्षि बृहस्पति और भगवान दत्तात्रेय से है परंतु लाल किताब के अनुसार भगवान ब्रह्मा इसके देवता हैं।
 
 
3. रविवार की दिशा पूर्व है किंतु गुरुवार की दिशा ईशान है। ईशान में शिवजी का वास है। ईशान में ही सभी देवताओं का स्थान माना गया है। अत: गुरुवार को सभी देवी और देवताओं की पूजा का विधान है। अत: सभी को प्रत्येक गुरुवार को मंदिर जाना चाहिए और पूजा, प्रार्थना या ध्यान करना चाहिए।
 
4. गुरुवार को आप अपने ईष्टदेव की पूजा भी कर सकते हैं।
 
 
5. गुरुवार को पीपल की पूजा का विधान है। पीपल में साक्षात भगवान विष्णु और लक्ष्मी विराजमान रहते हैं। अत: इस वार को दोनों की ही पूजा का विधान भी है।
 
6. सोमवार के बाद गुरुवार भी पितृदेव का वार माना गया है। इस दिन पितृदोष से मुक्ति के उपाय किए जाते हैं।
 
7. कुछ शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की पूजा भी की जाती है।
 
 
अत: यह सिद्ध हुआ कि गुरुवार को आप बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान दत्तात्रेय, भगवान शिव, ब्रह्मा, पीपल देव, पितृदेव और आप अपने किसी ईष्ट देव या देवी की पूजा कर सकते हैं। यह दिन आपने ईष्टदेव की पूजा का सबसे उत्तम दिन होता है। ईष्ट देवता अर्थात आप जिसे भी मानते या पूजते हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख