शनि देव की राशि में अस्त हुए गुरु, 6 राशियों के अच्छे दिन अब होंगे शुरू, 6 राशियां ध्यान रखें जरूर

Webdunia
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (17:41 IST)
Guru Tara sets and rises
Jupiter Guru sets 2022: बृहस्पति ग्रह 19 फरवरी 2022 शनिवार को कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। मान्यता के अनुसार गुरु के अस्त होने से 6 राशियों पर इसका नकारात्मक और 6 पर इसका सकारात्मक असर पड़ने वाला है। आप भी जान लें कि क्या है आपकी राशि के हाल।
 
 
6 राशियों पर होगा सकारात्मक असर : 
 
1. मेष राशि (Aries): गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में अस्त हो गए हैं। इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारी हैं तो धनलाभ होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
 
2. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के दसवें भाव में गुरु अस्त गए हैं। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
 
3. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान करियर के अच्‍छे अवसार प्राप्त गए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारियों की आमदानी में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय गुजरेगा।
 
4. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के पंचम भाव में गुरु अस्त गए हैं। इस दौरान आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। 
 
5. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि के तृतीय भाव में गुरु अस्त गए हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे और व्यापार में विस्तार होगा। करियर के लिहाज से यह अवधि आपके अनुकूल है। किसी कार्य के लिए यात्रा के योग भी बनेंगे। अलग-अलग माध्यमों से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
 
6. कुंभ ( Aquarius ): आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गुरु अस्त हो गए हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बगेगा। व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपमें अहंकार बढ़ जाएगा।
6 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक असर : 
 
1. वृषभ (Taurus) : गुरु आपकी राशि के दसवें भाव में अस्त गए हैं। दसवें भाव में गुरु नीच का होता है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको नकारात्मक परिणाम देखने को मिले सकते हैं। अचानक से नौकरी में बदलाव हो सकता है। अचानक से व्यापार में घाटा हो सकता है। आर्थिक मोर्चों पर झूझना पड़ सकता है।
 
2. कर्क (Cancer): गुरु आपकी राशि के आठवें भाव में अस्त गए हैं। इससे आपको हर कार्य में बाधा उत्प‍न्न होगी। व्यवसाय में नुकसान होगा। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें। व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
 
3. कन्या (Virgo): गुरु आपकी राशि के छठे भाव में अस्त गए हैं। नौकरी को लेकर आप परेशान रहेंगे, बदलाव होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में समस्याएं उत्पन्न होगी। अनावश्यक खर्चे बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। सेहत का ध्यान रखें।
 
4. वृश्‍चिक (Scorpio): गुरु आपकी राशि के चौथे भाव में अस्त गए हैं। जिसके कारण आपकी सुख सुविधाओं में कमी आएगी और आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों और मित्रों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
 
5. मकर (Capricorn) : गुरु आपकी राशि के दूसरे भाव में अस्त गए हैं। इससे पारिवारिक समस्याएं बढ़ जाएगी। नौकरी में मनचाहा परिणाम नहीं निकलेगा। सतर्क नहीं रहे तो चुनौति का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी हैं तो मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा। 
 
6. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के द्वादश भाव में गुरु अस्त गए हैं। यहां स्थित गुरु के परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। यहां स्थित गुरु के मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। फिर भी इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मी और अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद और सहयोगपूर्ण रह सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है और व्यापार में मेहनत का फल मिलने की संभावना है।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

अगला लेख
More