Hanuman Chalisa

गुरु राशि परिवर्तन 2021: 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति का कुंभ में गोचर, 4 राशि वालों पर होगा शुभ असर

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (11:39 IST)
Guru grah ka kumbh rashi parivartan : 20 नवंबर, शनिवार रात्रि 11:15 पर गुरु यानि बृहस्पति ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि ( Guru Rashi Parivartan 2021 ) में प्रवेश करेंगे और कुंभ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। उसके बाद अपनी स्वयं की राशि मीन में इनका प्रवेश होगा। गुरु के कुंभ राशि में गोचर होने के कारण खासकर 4 राशियों को विशेष लाभ होने वाला है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इस लिस्ट में शामिल।
 
 
1. मेष : गुरु आपकी राशि के नवम और बारहवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव आय का भाव है। ऐसे में आपके लिए यह गोचर शुभ होने जा रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और रुका हुआ धन भी मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. सिंह : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
 
3. धनु : बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
 
4. मकर : मकर राशि के लिए बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी होकर आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल शुरू, 5 राशियों पर मंडराएगा संकट! बचाव के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (27 जुलाई से 2 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जुलाई, 2026)

अगला लेख