Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Guru Pushya Yoga 2024

WD Feature Desk

, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (10:30 IST)
Guru Pushya Yoga 2024: आज, 24 अक्टूबर, दिन बृहस्पतिवार को गुरु पुष्य महायोग का विशेष संयोग बना है। आपको बता दें कि इस बार अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का योग बना है जो कि गुरुवार 24 अक्टूबर को प्रात: 06:15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानि शुक्रवार, 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 मिनट तक रहेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग पूरे दिन होने के कारण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली के पूर्व बना यह गुरुपुष्य संयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। कार्तिक मास के पुष्य नक्षत्र के दिन अपने आराध्य देव, कुलदेवता का पूजन अवश्‍य करना चाहिए। 
Highlights 
  • गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ मंत्र।
  • अहोई अष्टमी पर बना गुरु पुष्य योग।
  • दिवाली के पहले का गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज।
Guru Pushya Yoga 2024
वैसे तो इस दिन सोना, चांदी खरीद कर घर लाने का विशेष महत्व है लेकिन यदि बढ़ती महंगाई के कारण़ यदि आप इतनी कीमती चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो कुछ शुभ चीजें खरीदकर भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है तथा इस विशेष नक्षत्र का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां गुरु पुष्य नक्षत्र योग की खास बातें... 
 
पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर क्या करें : 
 
1. स्वर्ण एवं पीले वस्त्र जरूर खरीदें।
 
2. आज पीपल के वृक्ष तथा तुलसी जी में जल चढ़ाएं।
 
3. पीपल और तुलसी जी हल्दी का तिलक करें।
 
4. अपने घरों में सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के सामने घी से दीपक जलाएं।
 
5. किसी नए मंत्र की जाप की शुरुआत करें। 
 
6. आज का शुभ मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
 
7. गुरु पुष्य योग के दिन अपनी मनोकामना के अनुसार जैसे व्यापार वृद्धि यंत्र, श्री यंत्र, ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र आदि खरीदकर पूजन करके इस शुभ यंत्र को घर में स्थापित कर सकते हैं। 
 
8. इस दिन गृह निर्माण, प्याऊ, मंदिर निर्माण आदि कार्य प्रारंभ करें। 
 
9. पुष्य नक्षत्र में शिल्प, चित्रकला और पुस्तक खरीदना उत्तम माना जाता है।
 
10. इस दिन पीले वस्त्र धारण करें।
Guru Pushya Yoga 2024
गुरु पुष्य नक्षत्र पर क्या-क्या खरीदी करें : 
 
1. गुरु पुष्य नक्षत्र में पीतल का हाथी भी खरीदी कर सकते हैं। 
 
2. गुरु पुष्य योग के दिन गाय का घी अवश्‍य ही खरीदकर घर लाएं।  तथा गाय को गुड़ खिलाएं, इससे आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
 
3. पुष्य नक्षत्र के शुभ दिन नए कार्यों की शुरुआत करें। 
 
4. गुरु पुष्य योग में सरसों का तेल खरीदकर घर पर तथा मंदिर परिसर में उसका दीया जलाना बहुत ही शुभ माना गया है।
 
5. बहीखाता लाकर उसकी पूजा करके लेखा-जोखा शुरू करें।
 
Guru Pushya Yoga 2024
6. नए पीतल, चांदी, सोना तथा लोहे के बर्तनों का क्रय और उपयोग करें।
 
7. नया वाहन क्रय करने का यह सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
 
8. गुरु पुष्य-नक्षत्र के दिन किसी विशेषज्ञ से पूछ कर कोई भी पवित्र वनस्पति की जड़ लाकर घर में रखें। 
 
9. गुरु पुष्य नक्षत्र में नवीन या पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका केसर और हल्दी से पूजन करके अपनी तिजोरी में रखें।
 
10. इस दिन की विशेष मान्यता के अनुसार आज बहुमूल्य रत्न, स्वर्ण, रजत, आभूषण आदि क्रय करना चाहिए, क्योंकि इस दिन जो भी कीमती वस्तुएं खरीदी जाती हैं, वे वर्षभर लाभकारी सिद्ध होती हैं तथा घर में निरंतर धन आगमन होता है।  
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बार दिवाली पर घर के कामों में ऐसे तय करें बच्चों की भागीदारी