Hanuman Chalisa

गुप्त नवरात्रि पर स्थापित करें 1 मिट्टी का घड़ा, होगा जीवन में चमत्कार, पढ़ें 6 काम की बातें

Webdunia
गुप्त नवरात्रि तुरंत फलदायक पर्व है। इस बार 11 जुलाई 2021 से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रही है। कोई व्यक्ति यदि महाविद्याओं के मंत्रों को अपने शुभ गुप्त उद्देश्यों या इच्छाओं की प्राप्ति के लिए सच्चे मन से जप करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती है।
 
गुप्त नवरात्र‍ि का जाना माना उपाय यह है कि मां दुर्गा और महाविद्याओं का स्मरण करते हुए एक स्वच्छ, नया, सुंदर सजा हुआ मिट्टी का घड़ा लें। उसमें सप्त धान के थोड़े से दाने, 1 रुपए का या चांदी का सिक्का डालें। फिर गंगा जल मिश्रित पानी उसमें भरें। कलश के भीतर एक-एक सुपारी, पूजा बादाम और हल्दी की गांठ भी डालें। अब इस पानी पर बहुत कम कुंकुं अबीर और चावल छिड़कें। अब इसें दीए से ढंक दें। दीए पर छोटा पूजा नारियल रखें। नारियल पर नाड़ा बांधें। अस कलश की विधिवत पंचोपचार पूजा करें।
 
गुप्त नवरात्रि का सटीक उपाय : यह कलश करेगा आपकी मनोकामना पूरी- 
 
कलश के सामने हाथ जोड़ कर, आंखें बंद कर प्रतिदिन की महाविद्या का स्मरण करें और अपनी गुप्त मनोकामना मन ही मन देवी से व्यक्त करें। जब पूजन से उठें तो आसन को प्रणाम कर आसन साथ में उठाएं। ऐसा नौ दिन की गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन करें। नौवें दिन कलश का जल अपने ऊपर और पूरे घर में छिड़कें। बचा हुआ जल तुलसी, पीपल या किसी भी पवित्र पौधे में अर्पित करें। अगर संभव हो तो यह जल नदी या स्वच्छ सरोवर में भी बहा सकते हैं। कलश की पूजा सामग्री में से सिक्का अपने पास रख लें, शेष सभी विसर्जित कर दें।
 
कलश उठाने से पहले अंतिम दिन 108 बार अपनी कामना बोलें। यह गुप्त नवरात्रि का सटीक उपाय है।
 
आइए जानते हैं इसके अतिरिक्त और क्या किया जा सकता हैं गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में-
 
1. सब नार करहि परस्पर प्रीति चलहि स्वधर्म नीरत श्रुति नीति। 
 
- 9 दिन इस मंत्र का जप करें। इससे पति-पत्नी के बीच का तनाव कम होता है। घी की 108 आहुति दें। बाद में जब भी आवश्यकता हो 21 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए।
 
2. यदि आप बच्चे की बुरी नजर से रक्षा करना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्र‍ि में हनुमान चालीसा का निरंतर जप करना चाहिए और बच्चे के बाएं पैर पर बजरंग बली को चढ़ाया काजल और माथे पर हनुमान जी का सिंदूर लगाना चाहिए।
 
3. यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे है तो गुप्त नवरात्र‍ि में भैरव बाबा मंदिर में प्रार्थना करनी चाहिए। नौकरी प्राप्ति में निश्चित रूप से यह उपाय सहायता करेगा।
 
4. आर्थिक लाभ के लिए, गुप्त नवरात्र‍ि के 9 दिनों तक पीपल पेड़ के पत्ते पर राम का नाम लिखें और उन्हें हनुमान मंदिर में अर्पित करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
5. हमेशा स्वस्थ रहने के लिए, 108 बार निम्नलिखित मंत्र का जप करें। यह मंत्र आपकी अनेक बीमारियों को दूर कर स्वस्थ होने में सहायता करता है।
 
मंत्र है 'ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा श्यामा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।'
 
6. हर तरह के सुख, समृद्धि, सफलता, खुशी, आनंद और प्रेम के लिए अपने मंदिर में शिव-पार्वती की एक मूर्ति स्थापित करें और इस मंत्र का 5 बार जाप करें। ॐ शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंसनाय, पुरुषार्थ चतुष्ठाय लभाय च पति मे देहि कुरु कुरु स्वहा।

ALSO READ: 11 जुलाई से प्रारंभ होगी गुप्त नवरात्रि, कैसे करें कलश स्थापना, जानिए महत्व, पूजन विधि एवं मुहूर्त

ALSO READ: 11 जुलाई 2021 से आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होगी, जानिए पूजा विधि
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या 2026 कब है, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

मई-जून में शुरू होगा विनाशकारी खप्पर योग, पिछले साल इस योग में हुआ था भारत-पाक युद्ध

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या नहीं?

अगला लेख