dharma sangrah

30 जून : गुप्त नवरात्रि आरंभ, पूजा और खरीदी के 8 सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए 9 दिनों में क्या खरीदें, क्या नहीं

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (11:35 IST)
Gupt Navratri 2022 : 30 जून 2022 गुरुवार से आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। यह नवरात्रि साधना और सिद्धि के लिए रहती है। इस नवरात्रि में कड़े नियमों का पालन करना होता है। आओ जानते हैं कि इस दिन के कौनसे हैं शुभ मुहूर्त, जानिए इन 9 दिनों में क्या खरीद सकते हैं और क्या नहीं।

 
गुप्त नवरात्रि 30 जून खरीदी के शुभ मुहूर्त :
1. सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन। 30 जून 05:48 से 1 जुलाई 01:07 AM तक।
2. अमृत सिद्ध योग : Jul 01 01:07 AM - Jul 01 05:48 AM तक। 
3. ध्रुव योग : सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
5. अडाल योग : इसके अलावा आडल रहेगा।
6. विडाल योग : विडाल योग भी रहेगा।
7. पुनर्वसु नक्षत्र के बाद पुष्य नक्षत्र : पुनर्वसु नक्षत्र 01:07 ए एम, जुलाई 01 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का शुभ योग रहता है।
8. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:34 से 12:29 तक।
 
 
8 दिन के 8 मुहूर्त :
पहला : 30 जून को सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।
दूसरा : 1 जुलाई को शुक्र पुष्य योग रहेगा।
तीसरा : 2 जुलाई को रवियोग रहेगा।
चौथा : 4 जुलाई को भी रवियोग रहेगा।
पांचवां:5 जुलाई को त्रिपुष्कर रहेगा।
छठा : 6 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।
सातवां : 7 जुलाई को अष्टमी जया तिथि, शिवयोग बुधादित्य और गजकेसरी योग रहेगा।
आठवां : 8 जुलाई को रवियोग रहेगा।
 
 
पूजा के शुभ मुहूर्त :
घटस्थापना मुहूर्त- 30 जून सुबह 05:48 से सुबह 10:16 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:34 से 12:29 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:13 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:39 से 07:03 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:52 से 07:54 तक।
अमृत काल मुहूर्त : रात्रि 10:25 से रात्रि 12:13 तक।
निशिथ मुहूर्त : रात्रि 11:41 से 12:22 तक।
ग्रह संयोग : 30 जून को चंद्र और सूर्य मिथुन राशि में अमावस्या योग बना रहे हैं, शुक्र और बुध वृषभ राशि में मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। मेष राशि में मंगल और राहु मिलकर अंगारक रोग और रूचक योग बना रहे हैं। बृहस्पति ग्रह अपनी स्वयं की राशि मीन में है। शनि कुंभ राशि में है। केतु तुला में है।
 
9 दिनों में क्या खरीदें:
 
गुरुवार :
1. प्रॉपर्टी, फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजा पाठ का सामान खरीद सकते हैं।
2. धारदार वस्तुएं, बर्तन, पानी से संबंधित आइटम, आंखों से संबंधित सामान नहीं खरीद सकते।
 
शुक्रवार :
1. सजावटी सामान, कपड़े, ज्वेलरी, तिजोरी और सौंदर्य संबंधी सामग्री खरीद सकते हैं।
2. इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल, प्रॉपर्टी, किचन का सामान, पूजा-पाठ की सामग्री नहीं खरीद सकते।
 
शनिवार : 
1. जूते, बेल्ट, मशीनरी सामान, औजार, फर्नीचर, कॉलीन-परदे, गार्डन का सामान, व्हीकल ऐसेसरिज खरीद सकते हैं।
2. अलमारी, धारदार वस्तुएं, प्रॉपर्टी, अनाज, मसाले, पर्स, किचन संबंधी वस्तुएं और लाल रंग की वस्तु नहीं खरीद सकते।
 
रविवार :
1. गेहूं, पर्स, दवाईंया, कैंची, लाल रंग की चीजें खरीद सकते हैं।
2. लोहे की वस्तुएं, वाहन, घर बनाने का सामान, गार्डन का सामान, फर्नीचर नहीं खरीद सकते।
 
सोमवार :
1. दूध की मिठाईयां, चावल, बर्तन, दवाईयां, चांदी की वस्तुएं खरीद सकते हैं।
2. फोर व्हीलर, मोबाइल, कॉपी-किताबें, अनाज, खेल का सामान, लोहे की वस्तु नहीं खरीद सकते।
 
मंगलवार : 
1. लाल रंग की चीजें, भूमि, भवन, फ्लैट, किचन का सामान, शस्त्र खरीद सकते हैं।
2. सजावटी सामान, जूते, बेल्ट, पर्स, तिजोरी, लोहे का सामान, फर्नीचर और मोबाइल नहीं खरीद सकते।
 
बुधवार :
1. कॉपी-किताबें, स्टेशनरी का सामान, खेल का सामान, सजावटी सामान खरीद सकते हैं।
2. ज्वलनशील वस्तुएं, बर्तन, चावल, दवाइयां, पक्षी, मछलिघर नहीं खरीद सकते।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख