अक्टूबर माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, 3 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

अनिरुद्ध जोशी
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (06:00 IST)
ज्योतिष विद्वानों और पंचांग के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं और 3 ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। आओ जानते हैं कि वे कौन-कौनसे ग्रह हैं।
 
 
ये चार ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन : 
1. शुक्र : शुक्र ग्रह तुला से निकलकर 2 अक्टूबर को प्रात: 9 बजकर 35 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा जहां वह 30 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वह 30 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर धनु में गोचर करेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12.56 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
2. बुध : वक्री बुध ग्रह 2 अक्टूबर को तुला से लौटकर अपनी कन्या राशि में सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे जहां वह 18 अक्टूबर तक रहेगा। इसी राशि में ही बुध मार्गी होंगे। 2 नवंबर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर तुला में गोचर करेगा। 
 
3. सूर्य : सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तुला में प्रवेश करेगा जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 
 
4. मंगल : मंगल ग्रह 22 अक्टूबर को प्रात: 1 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेगा, जहां वे 5 दिसंबर सुबह 5.01 बजे तक तक रहेगा और इसके बाद वृश्‍चिक में गोचर करेगा।
 
ये ग्रह करेंगे मार्ग परिवर्तन :
- 11 अक्टूबर सोममवार को शनि ग्रह प्रातस 3:44 पर मकर राशि में मार्गी होगा। 
- 18 अक्टूबर सोममवार को बृहस्पति ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
- 18 अक्टूबर सोममवार को बुध रात 8:11 पर कन्या राशि में मार्गी होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

अगला लेख
More