Publish Date: Sun, 03 Oct 2021 (06:00 IST)
Updated Date: Sat, 09 Oct 2021 (11:31 IST)
ज्योतिष विद्वानों और पंचांग के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं और 3 ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। आओ जानते हैं कि वे कौन-कौनसे ग्रह हैं।
ये चार ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन :
1. शुक्र : शुक्र ग्रह तुला से निकलकर 2 अक्टूबर को प्रात: 9 बजकर 35 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा जहां वह 30 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वह 30 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर धनु में गोचर करेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12.56 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।
2. बुध : वक्री बुध ग्रह 2 अक्टूबर को तुला से लौटकर अपनी कन्या राशि में सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे जहां वह 18 अक्टूबर तक रहेगा। इसी राशि में ही बुध मार्गी होंगे। 2 नवंबर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर तुला में गोचर करेगा।
3. सूर्य : सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तुला में प्रवेश करेगा जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
4. मंगल : मंगल ग्रह 22 अक्टूबर को प्रात: 1 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेगा, जहां वे 5 दिसंबर सुबह 5.01 बजे तक तक रहेगा और इसके बाद वृश्चिक में गोचर करेगा।
ये ग्रह करेंगे मार्ग परिवर्तन :
- 11 अक्टूबर सोममवार को शनि ग्रह प्रातस 3:44 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
- 18 अक्टूबर सोममवार को बृहस्पति ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
- 18 अक्टूबर सोममवार को बुध रात 8:11 पर कन्या राशि में मार्गी होगा।
About Writter
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें