Hanuman Chalisa

Who is the god of romance : मनचाहा प्यार चाहिए तो इन 5 देवताओं को मनाएं

Webdunia
आमतौर पर लड़के या लड़की की शादी के लिए ग्रह-नक्षत्र जिम्मेदार होते हैं पर कई बार प्यार से संबधित देवता को प्रसन्न करने पर भी अनुकुल परिणाम मिल सकते हैं।  
 
कामदेवः काम का मतलब है प्यार, हसरत, इच्छा और सेक्सुअलिटी। देव का अर्थ है दैवीय या स्वर्गिक। अथर्व वेद में काम को इच्छाओं के लिए कहा गया है न कि सेक्सुअल आनंद के लिए। कामदेव की तुलना अक्सर ग्रीक देवता इरोज से की जाती है। कभी उन्हें पश्चिमी देशों में प्रचलित क्यूपिड के रूप में दिखाया जाता है। कामदेव को ऐसे देवता के रूप में माना जाता है जो हमारी हसरतों, प्यार और वासना के लिए जिम्मेदार है। युवा और सुंदर कामदेव भगवान ब्रह्मा के पुत्र माने जाते हैं। उन्हें मनमदन या काम कहा जाता है।
 
भगवान कृष्णः कृष्ण हिंदू मान्यताओं के अनुसार रास और रोमांस के देवता हैं। प्यार और काम भावना के लिए उनकी भी आराधना की जाती है। जो जोड़ा भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करता है, वो जिंदगीभर एक दूसरे को कृष्ण-राधा की तरह ही प्यार करता है।
 
रतिः प्यार, हसरत, वासना और सेक्सुअल आनंद की देवी हैं। माना जाता है कि प्रजापति दक्ष की बेटी हैं। वह भगवान कामदेव की सहायक हैं। स्त्रियां और लड़कियां अक्सर प्यार और शारीरिक संगति के लिए रति की पूजा करती हैं।
 
भगवान शिवः सृष्टि का सबसे प्रेमिल जोड़ा है शिव पार्वती, सबसे पहला प्रेम विवाह भी उन्हीं का माना जाता है। महिलाएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं। पूरे देश में शिव को इसके लिए खुश करने की परंपरा है। महाशिवरात्रि और सोमवार के दिन लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी मांगती हैं। 
 
चंद्र और शुक्र:  चंद्र का मतलब है चंद्रमा। चांद हमेशा से प्यार का प्रतीक रहा है। उसे लेकर न जाने प्यार के कितने रूपक गढ़े गए। कितनी ही कविताएं लिखी गईं। युगों-युगों से ऐसा होता रहा है। चंद्रमा की पूजा से वही प्यार मिलता है, जिसकी कामना कर रहे हैं। वैसे चंद्रदेव और शुक्र को मन की नाजुक अनुभूतियों का देवता माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख