Publish Date: Tue, 01 Aug 2023 (17:31 IST)
Updated Date: Tue, 01 Aug 2023 (17:39 IST)
Gharonda : घरौंदा यानी छोटा घर होता है। इसे मिट्टी के घर के संदर्भ में भी लिया जाता है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि मेरा भी एक घर हो। हालांकि कई लोगों के सपने पूरे हो चुके हैं और कई के अभी भी बाकी है। यदि आप भी अपना घर खरीदना चाहते हैं और वह भी जल्द ही तो आजमाएं ये उपाय।
दीपावली के दिन खरीदें मिट्टी का घर:-
-
घरौंदा बनाने की परंपरा बहुत ही प्राचीन है।
-
घरौंदा बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
-
यदि आपका खुद का घर नहीं है तो इसे जरूर घर में रखें।
-
दिवाली के दिन मिट्टी का घरौंदा बनाते हैं या बना बनाया घरौंदा बाजार से खरीदकर लाते हैं और उसकी पूजा करते हैं।
-
दीपावली नहीं तो किसी भी उचित दिन शुभ मुहूर्त में मिट्टी का घर खरीदकर लाएं और उसे उचित दिशा में रख दें।
इसके अलावा करें ये उपाय-
-
रोज सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।
-
5 मंगलवार गणेश मंदिर मे गणेशजी को गेहूं व गुड़ चढ़ाएं।
-
किसी भी मंदिर में एक नीम की लकड़ी का घर निर्मित करवाकर दान करें।
-
मंगलवार गाय को मसूर की दाल व गुड़ अवश्य खिलाएं।
-
घर के पूजा स्थल में एक मिट्टी का छोटा सा घर लाकर उसे संवार कर रखें और प्रति रविवार उसमें सरसों तेल का दीपक और दीपक पूर्ण होने पर कपूर जलाएं।
webdunia
Publish Date: Tue, 01 Aug 2023 (17:31 IST)
Updated Date: Tue, 01 Aug 2023 (17:39 IST)