Geeta jayanti 2023 : गीता जयंती पर करें ये 5 खास उपाय, बहुत शुभ होगा

Webdunia
Geeta Jayanti 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल 2023 को गीता जयंती की 5160वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 23 दिसंबर शनिवार 2023 के दिन गीता जयंती रहेगी। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे 5 खास उपाय किए जा सकते हैं।
 
1. व्रत अवश्‍य रखें : मान्यता है कि इस एकादशी का विधिवत व्रत रखने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यानी उन्हें सभी तरह के बंधनों से मुक्ति मिलती है। देवता और पितर तृप्त होते हैं। इसके व्रत से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है। पापों का नाश होने से सफलता के द्वार खुल जाते हैं।
 
2. श्री कृष्‍ण पूजा : इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के साथ ही श्रीकृष्‍ण की पूजा अवश्य करें। श्रीकृष्ण की आराधना करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है और सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन श्रीकृष्‍ण के विराट स्वरूप की पूजा होती है। ऐसा करने से सभी अटके कार्य पूर्ण होते हैं। 
 
3. गीता का पाठ : गीता जयंती के दिन गीता को पढ़ना या सुनना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। पढ़ नहीं सकते हैं तो कम से कम गीता भवन में जाकर गीता पाठ या उपदेश को सुनें। ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
 
4. गीता ग्रंथ वितरण : इस दिन गीता ग्रंथ को किसी को भेंट करना भी अत्यंत ही शुभ और फल देने वाला माना गया है। ऐसा करने से मानसिक शांति के साथ ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। 
 
5. दान : उपरोक्त में से यदि कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं तो इस दिन किसी गरीब, दिव्यांग, विधवा, सैनिक, सफाईकर्मी को यथशक्ति दान जरूर दें या मंदिर में दान दें। यह सभी संकटों से बचाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

Astrology weekly muhurat: फरवरी के तीसरे सप्ताह का पंचांग कैलेंडर, जानें नए हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपनी राशिनुसार 18 फरवरी का राशिफल

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

अगला लेख
More