Daily Horoscope
✕

किस कामना के लिए कौन-सी गणेश-प्रतिमा का पूजन करें

Webdunia
श्री गणेशोत्सव के 10 दिनों में अपनी हर विशेष कामना पूरी की जा सकती है। अलग-अलग कामनाओं के अनुसार अलग-अलग द्रव्यों से बने हुए गणपति की स्थापना कर वांछित फल प्राप्त किया जा सकता है। प्रस्तुत है 11 प्रकार के श्री गणेश...   
 
(1) श्री गणेश :  मिट्टी के पार्थिव श्री गणेश बनाकर पूजन करने से सर्व कार्य सिद्धि होती है। 
                        
(2) हेरम्ब :  गुड़ के गणेश जी बनाकर पूजन करने से लक्ष्मी प्राप्ति होती है। 
                                          
(3) वाक्पति :  भोजपत्र पर केसर से श्री गणेश प्रतिमा या चित्र बनाकर पूजन करने से विद्या प्राप्ति होती है।

ALSO READ: श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाने के 10 पवित्र मंत्र
 
(4) उच्छिष्ठ गणेश : लाख के श्री गणेश बनाकर पूजन करने से स्त्री सुख और स्त्री को पति सुख प्राप्त होता है। घर में क्लेश निवारण होता है। 
 
(5) नमक की डली या नमक से श्री गणेश बनाकर पूजन करने से शत्रुओं में परस्पर क्षोभ उत्पन्न होता है। वह आपस में ही झगड़ने लगते हैं। 
 
(6) गोबर गणेश :  गाय के गोबर के श्री गणेश बनाकर पूजन करने से पशुधन में वृद्धि होती है। पशुओं की बीमारियां नष्ट होती है। 
 
ALSO READ: सर्वप्रथम गणेश चतुर्थी का उपवास किसने और क्यों रखा
                        
 (7) श्वेतार्क श्री गणेश : सफेद आक मन्दार की जड़ के श्री गणेश जी बनाकर पूजन करने से भूमि लाभ व भवन लाभ होता है।              

(8) शत्रुंजय : कड़वे नीम की लकड़ी से गणेश जी बनाकर पूजन करने से शत्रुनाश होता है और सर्वत्र विजय होती है।        
            
 (9) हरिद्रा गणेश :  हल्दी की जड़ से या आटे में हल्दी मिलाकर श्री गणेश प्रतिमा बनाकर पूजन करने से विवाह में आने वाली हर बाधा नष्ट  होती है। 

ALSO READ: गणेश चतुर्थी पर करें दुर्लभ वनस्पति श्वेतार्क की पूजा, देखें चमत्कार
 
(10) सन्तान गणेश : मक्खन के श्री गणेश जी बनाकर पूजन से सन्तान प्राप्ति के योग निर्मित होते हैं।
 
(11) धान्य गणेश : सप्तधान्य को पीसकर उनके श्रीगणेश जी बनाकर आराधना करने से धान्य वृद्धि होती है। मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। 

ALSO READ: गणेश चतुर्थी पर यह विशेष धागा करेगा कामना पूरी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख