Gajkesari Yog : गजकेसरी योग क्या होता है, कुंडली का सबसे बलवान योग कैसे बदलता है भाग्य

WD Feature Desk
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (16:43 IST)
Gajkesari Yog
Gajkesari yog in kundali Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुंडली में कई तरह के अच्छे और बुरे योग और राजयोग होते हैं। जैसे, अच्छे योगों में गजकेसरी योग, शश योग, गजलक्ष्मी योग, लक्ष्मी नारायण योग, अखंड साम्राज्य योग, बुधादित्य योग, राजयोग, शशयोग मालव्य योग, हंस योग आदि।  आओ जानते हैं कि गजकेसरी योग क्या होता है, कुंडली का सबसे बलवान योग कैसे बदलता है भाग्य।
 
गजकेसरी योग क्या होता है- What is gaj kesari yog?
- गुरु को गज और चंद्र को केसरी कहते हैं। केंद्र भाव में दोनों की युति और दृष्टि संबंध से यह योग बनता है।
- केंद्र भाव यानी कुंडली के 1, 4, 7 और 10वें भाव में गुरु और चंद्र की युति बनना या एक दूसरे के सामने दृष्टि संबंध बनाना। 
- यदि चंद्रमा के साथ या चंद्रमा से चतुर्थ भाव में या चंद्रमा के ठीक सामने सप्तम भाव में या चंद्रमा से दशम भाव में देवगुरु बृहस्पति हो तो ये गजकेसरी योग है।
- यदि यह दोनों ग्रह किसी क्रूर ग्रह से संबंध नहीं रखते हों तो कुंडली में गज केसरी राजयोग बनता है।
- अर्थात इन दोनों ग्रहों पर कोई पाप ग्रह या क्रूर ग्रह का प्रभाव ना हो तो गजकेसरी योग की शुभता में कई गुना वृद्धि हो जाती है। 
कुंडली का सबसे बलवान योग कैसे बदलता है भाग्य- What is the result of gaj kesari yog?
1. इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-सम्पदा की कमी नहीं रहती है। 
2. गुरु भाग्य को जागृत करता है तो चंद्र जीवन में सुख और शांति प्रदान करता है। इस योग से जातक सुख-समृद्धि प्राप्त करता है। 
3. गजकेसरी योग से जातक का भाग्य बहुत बलवान बन जाता है। वह अपने भाग्य के दम पर जीवन में सफल हो जाता है। 
4. जातक जीवन में स्त्री सुख, सन्तान सुख, घर, वाहन, पद-प्रतिष्ठा, सेवक आदि में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। 
5. वह सफलता के शिखर को छूता है और वह उच्चपद प्राप्त करता है। इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mangal Gochar: मंगल का शुक्र के नक्षत्र में होगा गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में वेतनवृद्धि

दिवाली का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

Shani nakshatra transit 2024 : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा बचकर

Simha sankranti 2024: सिंह संक्रांति का क्या होगा देश और दुनिया पर असर और उपाय

shani nakshatra transit 2024: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 3 लोगों को नौकरी-कारोबार में मिलेगा अपार लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 22 अगस्त 2024 का राशिफल, जानें सभी राशियों का कैसा रहेगा हाल

22 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

22 अगस्त 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

krishna janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कैसे करें भगवान कृष्ण का ध्यान, जानें पूजा विधि एवं मंत्र

अगला लेख
More