Daily Horoscope
✕

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम, वर्ना व्रत का नहीं मिलेगा फायदा

वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को समर्पित माना गया है। अत: धन, वैभव तथा संपत्ति के लिए इस दिन देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है।

अधिकतर घरों में लोग विशेष रूप से शुक्रवार के दिन माता वैभव लक्ष्मी तथा माता संतोषी का व्रत रखते हैं, ताकि उनका पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो। लेकिन हिंदू धर्म में कुछ खास काम इस दिन करने की मनाही है, यह कार्य करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है तथा इस व्रत-उपवास का पूरा लाभ आपको प्राप्त नहीं होता है। 
 
आइए जानते हैं इस दिन क्या काम न करें- 
 
1. शुक्रवार के दिन खासतौर पर अपने घर में गंदगी ना रखें, साफ-सफाई करें। 
 
2. शुक्रवार के दिन भूलकर भी खट्टी चीजें ना खाएं।
 
3. मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार है। अत: इस दिन ना ही उधार दें और ना ही किसी से उधार लें। 
 
4. इस दिन किसी को भी शकर उधार या किसी पड़ोसी के घर मांगने आने पर न दें, ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में कंगाली आती है तथा निर्धनता घेर लेती है।
 
5. यदि आप शुक्रवार के दिन मांस, मदिरा का सेवन करते हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती तथा घर में अशांति का वास होता है। 
 
6. वैसे भी किसी को भी शुक्रवार के दिन स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती है, अत: इसका खामियाजा आपको दरिद्रता के रूप में भुगतना पड़ सकता है। 
 
7. शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी से झगड़ा ना करें या किसी को भला-बुरा ना कहें, इससे भी मां लक्ष्मी कुपित होती हैं। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Lakshmi mantra

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल