April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (13:56 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (14:06 IST)
Festivals April 2026: अप्रैल का महीना भारतीय संस्कृति और परंपराओं में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना न केवल गर्मियों की शुरुआत का संकेत देता है, बल्कि इस दौरान कई धार्मिक और सामाजिक पर्व भी मनाए जाते हैं। अप्रैल में मनाए जाने वाले ये त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी हैं।
ALSO READ: जीवन में हार का सामना हो, तो सुंदरकांड की इन 5 चौपाइयों का लें सहारा
इस लेख में हम आपको अप्रैल 2026 के प्रमुख दिवस,व्रत और त्योहारों की सूची देंगे, ताकि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सही समय पर इन उत्सवों को मना सकें।
अप्रैल 2026 के मुख्य व्रत और त्योहार
1 अप्रैल: व्रत की पूर्णिमा, गुरु हरकिशन पुण्यतिथि, हाटकेश्वर जयंती
2 अप्रैल: श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व, वैशाख स्ना.व्र.नि. प्रारंभ, नवपद ओली समाप्त
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे, पोडषकारण व्रत पूर्ण, कच्छापवतार पर्व
4 अप्रैल: आसों दोज, आशा द्वितीया
5 अप्रैल: ईस्टर संडे, संकष्टी चतुर्थी (चंद्रो.रा. 09.35 पर)
7 अप्रैल: गुरु तेग बहादुर जयंती
9 अप्रैल: गुरु अर्जुन देव जयंती
12 अप्रैल: रात 12.15 से पंचक शुरू
13 अप्रैल: वरूथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती, जलियांवाला बाग दिवस
14 अप्रैल: वैशाखी पर्व, विशु, सूर्य मेष संक्रांति, संत शिरोमणि सेन जयंती
15 अप्रैल: खरमास स., सौर वैशाख मा.प्रा., शिव चतुर्दशी पर्व, प्रदोष व्रत
17 अप्रैल: पंचक (दिन 11.46 तक), वैशाखी अमावस, सतुवाई अमावस्या
18 अप्रैल: गुरु अनंग देव जयंती
19 अप्रैल: भगवान परशुराम प्रकटो. (अन्य मत से) मुस्लिम मास जिल्काद प्रा.
20 अप्रैल: भगवान परशुराम प्रकटोत्सव, अक्षय तृतीया पर्व, विनायकी चतुर्थी, रोहिणी व्रत
21 अप्रैल: संत सूरदास जयंती, आद्य शंकराचार्य जयंती
22 अप्रैल: रामानुजाचार्य जयंती
23 अप्रैल: गंगा सप्तमी, पुष्य (रात्रि 01.16 से) श्री गंगोत्पत्ति, चित्रगुप्त प्रकटो.
24 अप्रैल: मां बगलामुखी जयंती, पीतांबरा प्रकटोत्सव, सत्य सांईं महा.दिवस, पुष्य (रात्रि 12.10 तक)
25 अप्रैल: जानकी नवमी श्री जानकी प्रकटोत्सव, संत भूराभगत जयंती
26 अप्रैल: महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस
27 अप्रैल: मोहिनी एकादशी पर्व
29 अप्रैल: प्रदोष व्रत
30 अप्रैल: नृसिंह प्रकटोत्सव, गुरु अमरदास जयंती श्री नृसिंह चतुर्दशी पर्व।
अप्रैल 2026 के विशेष दिवस
1 अप्रैल: वित्तीय वर्ष प्रा., अप्रैल फूल डे, मूर्ख दिवस
7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस
8 अप्रैल: विश्व बंजारा दिवस
10 अप्रैल: डॉ. हेनीमेन जयंती
11 अप्रैल: ज्योतिबा फुले जयंती
13 अप्रैल: जलियांवाला बाग दिवस
14 अप्रैल: डॉ. अंबेडकर जयंती, अग्निशामक दिवस
18 अप्रैल: ताता टोपे दिवस
19 अप्रैल: तिथि से छत्रपति शिवाजी जयंती
22 अप्रैल: विश्व पृथ्वी दिवस
25 अप्रैल: विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने
WD Feature Desk
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (13:56 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (14:06 IST)
अगला लेख