फरवरी 2020 : इस माह के व्रत, तीज, त्योहार और उनका महत्व

Webdunia
February 2020 Festivals


 फरवरी 2020 में माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के साथ कई अन्य खास तिथियां आने वाली हैं। फरवरी में माघ मास खत्म होगा और फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा। जानिए फरवरी 2020 की विशेष तिथियां.... 
 
1 फरवरी,शनिवार मां नर्मदा का जन्मोत्सव, इस तिथि पर नर्मदा नदी की विशेष पूजा की जाती है। 
 
 5 फरवरी,बुधवार : जया एकादशी। इसे भीष्म एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत उपवास करें और सूर्यास्त के बाद तुलसी पूजा की जाती है।
 
9 फरवरी, रविवार : माघ मास की अंतिम तिथि पूर्णिमा। इस दिन संत रविवदास की जयंती भी है। माघी पूर्णिमा पर इस माह के स्नान भी समाप्त हो जाएंगे। 10 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा।
 
12 फरवरी, बुधवार : गणेश चतुर्थी। इस दिन भगवान श्री गणेश के लिए व्रत किया जाता है और विशेष पूजन करने की परंपरा है।
 
19 फरवरी, बुधवार: विजया एकादशी। एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत करने का विधान है। विष्णुजी और लक्ष्मीजी की विशेष पूजा करें।
 
21 फरवरी, शुक्रवार : महाशिवरात्रि, महादेव की पूजा का महापर्व है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। चांदी के लोटे से दूध अर्पित करें।
 
23 फरवरी, रविवार :  फाल्गुन मास अमावस्या। इस दिन पितरों के श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने की और दान करने का विशेष महत्व है।
 
27 फरवरी, गुरुवार :  विनायकी चतुर्थी। ये तिथि गणेशजी को समर्पित है। इस तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

राशिनुसार विशेष उपाय: शनि जयंती पर पाएं भाग्य का साथ

प्रेमानंद महाराज ने गृहस्थ जीवन से पहले जीवनसाथी से कौन से सवाल पूछने की दी सलाह

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं का पवित्र शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, जानिए पौराणिक महत्त्व

सभी देखें

नवीनतम

26 मई 2025 : आपका जन्मदिन

26 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

25 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख