Hanuman Chalisa

पुरुषोत्तम मास में व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें इन 3 बातों का

पं. प्रणयन एम. पाठक
* जरूरी है यह नियम पालन अगर आप करते है कोई भी व्रत... 
 
पुरुषोत्तम मास चल रहा है, हम सभी में जो भी किसी भी धर्म के आस्तिक हैं वह किसी न किसी देवता का व्रत अवश्य करते हैं। लेकिन कुछ लोग व्रत के बहाने खूब खानपान करते हैं तो कुछ एकदम निराहार निरजला होकर व्रत करते हैं। 
 
व्रत करने वालों को लगता है हम सारा दिन भूखे रहे तो व्रत संपन्न हुआ लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में कुछ और संयम, व्रत के साथ आवश्यक है जैसे- 
 
1. बार-बार पानी पीने से, पान खाने से, दिन में सोने से, मैथुन करने से उपवास दूषित हो जाता है।
 
2. क्षमा, सत्य, दया, दान, शौच, इन्द्रिय-संयम, देवपूजा, अग्निहो़त्र, संतोष तथा चोरी ना करना, यह 10 नियम सम्पूर्ण व्रतों में आवश्यक माने गए हैं।
 
3. व्रत करने वाले मनुष्य को कांसे का बर्तन, मधु, पराए अन्न का त्याग करना चाहिए तथा व्रती को अशुद्ध वस्त्र का उपयोग नहीं करना चाहिए। 
 
मत-मतांतर से यह भी कहा जाता है कि सुंदर वस्त्र, अलंकार, सुगंधित वस्तुएं, इत्र आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। जबकि कुछ पंडितों की मान्यता है कि व्रत के दिन साफ-सुंदर व सजा-धजा होना चाहिए।
 
 

सम्बंधित जानकारी

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख